{"_id":"60edc5f88ebc3e55284c336f","slug":"so-far-six-and-a-half-lakh-have-been-vaccinated-bijnor-news-mrt547215211","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो पा रहा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो पा रहा टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक साढ़े छह लाख को टीका
बिजनौर। जनपद में एंटी कोविड वैक्सीन की किल्लत के चलते जिले में रोजाना 25 हजार लोगों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। 12 जुलाई तक लगभग छह लाख 60 हजार 803 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इस महीने एक जुलाई को सबसे कम 8335 और सबसे अधिक छह जुलाई को कुल 22 हजार 330 लोगों को प्रतिरक्षित किया गया है।
विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना को लेकर अलर्ट कर रखा है। इसके बाद से लोगों ने स्वयं को कोरोना रोधी टीकाकरण कराने के प्रति जागरूकता दिखाई है। जब लोग सुरक्षा का टीका लगवाने के प्रति जागरूक हुए तो वैक्सीन की किल्लत पड़ने लगी। अफसरों की मानें तो जिले भर में रोजाना सामान्य के साथ साथ क्लस्टर सत्र संचालित करने के लिए प्रतिदिन कम से कम 30 से 35 हजार वैक्सीन चाहिए। आधा जुलाई माह बीतने को है, लेकिन अभी तक डिमांड के अनुरूप वैक्सीन नहीं मिल पाई है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि बारी बारी से सभी जनपदवासियों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर लोगों को एंटी कोविड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक मुख्यालय पर ही वैक्सीन की कमी है, इसलिए आपूर्ति में दिक्कत हो रही है। जैसे ही वैक्सीन की उपलब्धता बढ़नी शुरू होगी तो लक्ष्य के अनुरूप ही टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
12 जुलाई तक ऐसे हुआ टीकाकरण
एक जुलाई 8335
दो जुलाई 10,532
तीन जुलाई 13,933
पांच जुलाई 19,497
छह जुलाई 22,330
सात जुलाई 12,468
आठ जुलाई 9595
नौ जुलाई 10,103
दस जुलाई 8,389
12 जुलाई 10,032
नोट-: आंकड़े जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कार्यालय से लिए गए हैं।