{"_id":"a27b970e19e9fa07ca1518ca01bf8c95","slug":"snake-game-led-to-the-death-of-innocent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की मौत का सबब बना सांप का खेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की मौत का सबब बना सांप का खेल
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात। बढ़ापुर क्षेत्र के जहानाबाद खोबड़ा गांव में एक दुकान की छत पर चढ़कर सांप का खेल देखते समय दुकान का छज्जा गिर गया।
उसकी छत पर और नीचे खडे़ करीब 25 मासूम बच्चे और ग्रामीण मलबे के नीचे दब गए। चारों तरफ चीख पुकार मच गई।
ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाल विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया, लेकिन एक बच्ची की मौत हो गई। घटना से प्रशासन में खलबली मच गई। अफसर अस्पताल और घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी ली।
बढ़ापुर क्षेत्र के गांव जहानाबाद खोबड़ा में रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक सपेरा तेजपाल की दुकान के सामने सांप का खेल दिखा रहा था। निवासी तेजपाल की दुकान के सामने रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक सपेरा सांप का खेल दिखा रहा था।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव के कई बच्चे तेजपाल की दुकान के छज्जे पर लटककर खेल देख रहे थे जबकि कई बच्चे और बड़े दुकान के नीचे खडे़ थे।
खेल के दौरान अचानक तेजपाल की दुकान का छज्जा नीचे आ गिरा और उसके मलबे में कई बच्चे और ग्रामीण दब गए। चारों तरफ चीख पुकार मच गई।
चीख पुकार सुनकर ग्रामीण तेजी से मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। ग्रामीणों के अनुसार मलबे में मयंक 12 वर्ष, संजीव 13 वर्ष, कशिश आठ वर्ष, ,मनीष 10, जसवंत 35 वर्ष, वंसिका दस वर्ष, राधे 20 वर्ष ,परवेंद्र सात वर्ष, शिवा आठ वर्ष, मोहित 12 वर्ष, अमन नौ वर्ष, सुनील 25 वर्ष समेत करीब 25 ग्रामीण और बच्चे मलबे में दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन
इनमें से कई को एंबुलेंस और प्राइवेट वाहनों से नगीना सीएचसी, नजीबाबाद और जिला अस्पताल बिजनौर ले जाया गया। कई लोग खुद निजी चिकित्सकों के यहां इलाज को ले जाए गए। घटना में घायल जसवंत की दस साल की पुत्री बंसिका की मृत्यु हो गई।
इस हादसे की सूचना पर प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। एसडीएम नगीना प्रदीप सिंह, सीओ ,नायब तहसीलदार नगीना सीएचसी पहुंचे और घायलों के बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों से कहा। उक्त अधिकारी गांव जहानाबाद खोबड़ा भी पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।
ग्रामीणों ने बताया कि सांप का खेल देखते हुए काफी अधिक भीड़ थी और बहुत बच्चे छज्जे पर लटके हुए थे इसी वजह से अधिक भार पड़ने के कारण ही छज्जा गिरा है।
वहीं, जहानाबाद खोबड़ा में छज्जे के नीचे दबकर घायल हुए 15 वर्षीय कुलदीप को गंभीर अवस्था में नजीबाबाद के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। राजकरन के पुत्र कुलदीप के साथ उसका छोटा भाई अमन छह वर्ष भी छज्जे में दबकर घायल हुआ।