फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SMS will tell when the postman will bring mail

डाक के आने से पहले एसएमएस से मिलेगी सूचना

Mon, 30 Aug 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
SMS will tell when the postman will bring mail
एसएमएस बताएगा कब डाक लेकर आएगा डाकिया
विज्ञापन

बिजनौर। डाकिया डाक लेकर किस दिन आएगा, इसकी सूचना अब एसएमएस के माध्यम से लोगों को मिल जाएगी। यही नहीं डाकिया ने आपका पार्सल और चिट्ठी किसे दिया है, इसकी भी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी। इससे एक ओर तो उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर उनकी जरूरी डाक मिस भी नहीं होगी।

जिन लोगों की बाहर से कोई जरूरी डाक आती है, तो उन्हें इसके लिए काफी उत्सुकता रहती है। इसके लिए उन्हें या तो संबंधित डाकघर में जाकर इसका पता करना होता है या फिर डाकिया से। डाक विभाग ने अपने उपभोक्ताओं को इस परेशानी से बचाने के लिए डिजीटल इंडिया के तहत यह कार्य योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत अब डाक विभाग को भी डिजिटल यानी पेपरलेस करने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद अब उपभोक्ता बुकिंग से लेकर वितरण एवं वित्तीय समावेशन संबंधित सभी सेवाओं का लाभ घर बैठे ही ले सकेंगे। यहां चिट्ठी पत्री, मनीऑर्डर, बैंकिंग, बीमा, कैश ऑन डिलीवरी, पार्सल एवं अन्य सभी जरूरी कार्य ऑनलाइन हो रहे हैं। डाक अधीक्षक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति डाक भेजता है, तो उसके मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजा जाएगा। इसके साथ ही एक लिंक भी होता है, जिससे वह अपनी चिट्ठी, पैसा और पार्सल की स्थिति पता कर सकता है। ऐसा होने पर लोगों को काफी राहत मिलेगी तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें आसानी से यह पता चल जाएगा कि उन्हें अपनी जरूरी डाक कब मिलेेगी। जिले के सभी डाकघरों के उपभोक्ताओं केे जल्द ही यह सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed