फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Small power feeder will remove the problem of fault

छोटे विद्युत फीडर दूर करेंगे फाल्ट की समस्या

Thu, 17 Mar 2022 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Small power feeder will remove the problem of fault
छोटे विद्युत फीडर दूर करेंगे फाल्ट की समस्या
विज्ञापन

बिजनौर। यदि सब कुछ योजना के तहत हुआ, तो जिला मुख्यालय पर गर्मी के दिनों में उपभोक्ताओं को लंबे समय तक फाल्ट से हुए शटडाउन होने पर विद्युत कटौती से जूझना नहीं पड़ेगा। पावर कारपोरेशन ने जिला मुख्यालय पर लंबे फीडर को छोटे फीडर में बदलेगा। वर्तमान में शहर के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के लिए 16 फीडर संचालित है। रिवैम्प योजना के तहत लंबे फीडरों को छोटे करने का प्रस्ताव भेजा गया है।
जिला मुख्यालय पर उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति के लिए बुखारा तथा आवास-विकास उप विद्युत केंद्र हैं। दोनों बिजलीघरों से ही शहर में आपूर्ति होती है। दोनों बिजलीघर के करीब 16 फीडरों से उपभोक्ताओं आपूर्ति हो रही है। आवास- विकास बिजलीघर शहर की पश्चिम दिशा में है और यहां से शहर के पूर्वी छोर तक विद्युत फीडर पहुंच रहे है। यदि इन फीडरों में किसी जगह में लाइन में फाल्ट हो जाए, तो पूरा फीडर बंद करना पड़ता है। एक फीडर पर करीब दो हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। फीडर की लाइन में एक जगह फाल्ट होने पर हजारों उपभोक्ताओं को कटौती का दंश झेलना पड़ता है। फाल्ट की तलाश कर फील्ड स्टाफ जब तक उसे ठीक करते थे। तब तक उसे जुड़े उपभोक्ताओं को कटौती से जूझते रहते थे। इसलिए पावर कारपोरेशन के अफसरों ने इस समस्या से उपभोक्ताओं को निजात दिलाने को फीडर बढ़ाने का प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है।
विज्ञापन

उपभोक्ता रामौतार सिंह का कहना है कि गर्मी के दिनों में लोड अधिक बढ़ने पर लाइनों में फाल्ट आदि की वजह से कटौती का ग्राफ बढ़ जाता है। उपभोक्ता को इस समस्या का दंश झेलना पड़ता है। एडवोकेट नृपेंद्र देशवाल ने बताया कि फाल्ट की वजह से कटौती लंबे समय तक होती है। फीडर छोटे होने से आपूर्ति में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में लोड अधिक होने पर फाल्ट आदि की समस्या न आए, इसके लिए फीडरों को छोटा किया जाएगा। इससे आपूर्ति के दौरान कोई फाल्ट आता है, तो वह जल्द सही हो जाएगा। उपभोक्ता को कटौती की समस्या से निजात मिलेगी
- नंदलाल, अधीक्षण अभियंता, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed