फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Slogan topped the slogan writing competition

नारे लेखन प्रतियोगिता में अंश अव्वल

Wed, 17 Feb 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Slogan topped the slogan writing competition
नारे लेखन प्रतियोगिता में अंश अव्वल
विज्ञापन

चांदपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। नारे लेखन प्रतियोगिता में अंश वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर में उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर प्रश्नोत्तरी, रंगोली, लेखन, चित्रकला, कहानी, दोहा-चौपाई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिता में जलीलपुर ब्लॉक के दस इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। नारे लेखन प्रतियोगिता में हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर के कक्षा दस के छात्र अंश वर्मा ने प्रथम, शकुंतला कन्या इंटर कॉलेज चांदपुर की कक्षा 12 की छात्रा टीना ने द्वितीय व एमएम इंटर कॉलेज चांदपुर के 12 के छात्र मुजम्मिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिंदू इंटर कॉलेज के 11 के छात्र अक्षय कुमार ने प्रथम, शकुंतला कन्या इंटर कॉलेज की 11 की छात्रा अदिति शर्मा ने द्वितीय, एमएम इंटर कॉलेज के 12 के छात्र मोंटी ने तृतीय, दोहा-चौपाई प्रतियोगिता में वैदिक कन्या इंटर कॉलेज चांदपुर की दस की छात्रा मनु वर्मा ने प्रथम, कहानी लेखन प्रतियोगिता में हिंदू इंटर कॉलेज के 12 के छात्र नीतिश कुमार झा ने प्रथम, जीजीआईसी लुहारपुरा की 12 की छात्रा हेमवती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। रंगोली प्रतियोगिता में रहमानिया गर्ल्स इंटर कॉलेज चांदपुर की 12 की छात्रा नाहिद ने प्रथम, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की 11 की छात्रा अनुष्का धीमान ने द्वितीय व जीजीआईसी लुहारपुरा की 12 की छात्रा उजमा ने तृतीय, पेंटिंग प्रतियोगिता में वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की 10 की छात्रा शिवानी ने प्रथम, रहमानिया इंटर कॉलेज की 11 की छात्रा शना परवीन ने द्वितीय, हिंदू इंटर कॉलेज के 11 के छात्र इशांत राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। नोडल अधिकारी कोपल रस्तोगी ने प्रतियोगिताओं के आयोजन का निरीक्षण किया। निर्णायक मंडल में महेंद्र सिंह त्यागी, पंकज कुमार, अवनीश कुमार रहे। प्रेमपाल सिंह, डा.रोहिताश सिंह, आभा रानी, साधना वर्मा, अमित वर्मा आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed