फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Six trucks and eight tractor trolleys caught

लकड़ी लदे छह ट्रक व आठ ट्रैक्टर ट्राली पुलिस ने पकड़े

Thu, 16 Jan 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Six trucks and eight tractor trolleys caught
बिजनौर में पकड़े गए लकड़ी से भरे ट्रक। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। एसडीएम की अगुवाई में टीम ने राजस्व को चूना लगाकर बिना कागजों के यमुनानगर जा रहे लकड़ी से लदे छह ट्रक व आठ ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया और थाने के बाहर लाकर खड़ा कर दिया। बाद में बिना कोई कार्रवाई हुए थाने के मालखाना मोहर्रिर ने सभी वाहनों को छोड़ दिया। अफसरों से शिकायत करने की बात पर पुलिस ने बैराज की ओर दौड़कर सभी छह ट्रकों को पकड़ लिया व थाने ले आई। एसडीएम की ओर से इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। मालखाना मोहर्रिर के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी अफसरों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन

डीएम से शिकायत होने पर एसडीएम ब्रजेश कुमार ने तहसील की टीम के साथ बैराज मार्ग पर मंगलवार रात लकड़ी से लदे छह ट्रक व आठ ट्रैक्टर ट्राली पकडी थी। इन सभी वाहनों को थाने पर लाकर खड़ा कर दिया। मंडी समिति, वाणिज्य कर विभाग व एआरटी को इनकी जांच करके रिपोर्ट देनी थी। बिना गेट पास के ये वाहन जा रहे थे। अन्य कागज भी इनके पास आधे अधूरे थे। कागजों में भी लकड़ी माफिया ने खेल कर रखा था। वाणिज्य कर विभाग के कागजों में एक क्विंटल लकड़ी की कीमत 100 रुपये दर्शा रखी थी, जबकि यह 300 रुपये प्रति क्विंटल होनी चाहिए। जांच के बिना ही थाने के हेड मोहर्रिर ने थाने के बाहर खड़े सभी वाहनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

इसका पता चलते ही अफसरों में खलबली मच गई। पुलिस टीम दौड़-भागकर बैराज पहुंची व सभी ट्रकों को थाने ले आई। ट्रैक्टर ट्राली के कागज भी अफसरों के पास हैं। एसडीएम ब्रजेश कुमार के मुताबिक थाने के मालखाना हेडमोहर्रिर ने लकड़ी से लदे वाहनों को छोड़ दिया। उसके खिलाफ सीओ सिटी रिपोर्ट भेज रहे हैं, कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में मंडी समिति की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि लकड़ी की फर्म ए मृतक के नाम चलने का पता चला है। समिति बनाकर जांच कराई जा रही है। शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा के मुताबिक हेड मोहर्रिर ने धोखे में वाहनों को छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed