{"_id":"594031748664196f5d8b4840","slug":"six-roads-will-be-built-in-bijnor-nagina","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर-नगीना में बनेंगी छह सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर-नगीना में बनेंगी छह सड़कें
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में केंद्रीय मार्ग निधि के तहत बिजनौर और नगीना लोकसभा की छह सड़कें चकाचक होगी। छह सड़कों के लिए 250 करोड़ के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। जल्द ही इन सड़कों के लिए धन आवंटित होने की उम्मीद है। अब तक इन सड़कों का मामला ठंडे बस्ते में था।
केंद्रीय मार्ग निधि के तहत बिजनौर लोकसभा की तीन और नगीना लोकसभा की तीन सड़कों के लिए सवा-सवा करोड़ के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे गए थे। योजना के तहत दस किलोमीटर से ज्यादा सड़कों के प्रस्ताव भेजे जा सकते हैं। इससे कम दूरी के प्रस्ताव योजना में शामिल नहीं किए जाएंगे। प्रस्ताव पर सांसद की मोहर लगी होगी।
तभी उन्हें मंजूरी मिलेगी। यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में डाल दिए गए थे। सोमवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के बीच यूपी की सड़कों के प्रस्ताव के बारे में गहनता से चर्चा हुई। इसके बाद इन सड़कों के जल्द बनने की आस बंधी है। सड़कों के लिए दोबारा से मंगलवार को प्रस्ताव भी सरकार को भेज दिए गए हैं। इन प्रस्ताव को जल्द ही हरी झंडी मिलने की उम्मीद हैं। पीडब्लूडी के एक्सईएन योगेश पंवार के मुताबिक नगीना और बिजनौर लोकसभा के दोनों जगहों के सांसदों की संस्तुति पर सरकार को प्रस्ताव भेजे गए है। बजट आवंटित होने पर काम शुरू हो जाएगा।