फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Six killed in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में छह की मौत

Mon, 11 Jan 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 11 Jan 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Six killed in road accidents
बिजनौर में रविवार का दिन कई परिवारों लिए आफत लेकर आई। जिले में हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग जख्मी हो गए। इनमें कुछ ही हालत गंभीर है, जिन्हें हाईसेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


चांदपुर में धनौरा रोड पर बबनपुरा पुलिस चौकी के पास माहे  को  बचाने में आल्टो कार के सड़क किनारे लगे पत्थर से टकराने से कार चालक व एक दस साल के बच्चे की  मौत हो गई।  छह घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ से बिजनौर के लिए रेफर  कर दिया गया। दो मौत से गांव व परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के गांव नंगली शेख निवासी सोनू की बिजनौर के गांव जमालपुर पठानी में रिश्तेदारी में बच्चे के जन्मदिन का कार्यक्रम था।

परिजन कार से जन्म दिन में शामिल होकर शनिवार की रात करीब 11 बजे वापस अपने गांव नंगली शेख लौट रहे थे। धनौरा रोड पर बबनपुरा पुलिस चौकी के पास सामने से आए माहे को बचाने में कार सड़क किनारे लगे पिलर से टकरा गई । कार चालक अंकुर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कार में सवार ईश्वर, सोनू, प्रियांशु दस वर्ष, प्राची 18 वर्ष, प्रिंस 11 वर्ष, दिपांशु आठ वर्ष, रिया दस वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। घायलों में प्रियांशु पुत्र सोनू की मेरठ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक अंकुर को पुलिस ने पोस्टमार्टम  के लिए बिजनौर भेज दिया है। 
उधर,  चांदपुर में धनौरा मार्ग पर बाइक के प्राइवेट बस की चपेट में आने से  बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई । दोनों बाइक से चांदपुर आ रहे थे। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 अमरोहा जिले के  थाना धनौरा के गांव नसीरपुर निवासी सुभाष तथा परवीन रविवार की शाम बाइक से चांदपुर आ रहे थे। धनौरा रोड पर गांव रामपुर नजराना के पास सामने से आ रही प्राइवेट बस की चपेट में  उनकी बाइक आ गई।  दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई ।पुलिस को सूचना दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया। परिजनों को सूचना दे दी। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
वहीं किरतपुर में रविवार को एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत छह व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में एक की हालत चिंता जनक है।
रविवार की सुबह 10 बजे के करीब किरतपुर से नजीबाबाद जा रही एक प्राईवेट बस की टक्कर से बाईक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में किरतपुर के मोहल्ला सिघाड़ियान निवासी रोहित  व आशू है। दूसरी घटना में ग्राम चिड़ियापुर निवासी इकबाल का 20 बर्षीय पुत्र इक्तेदार अपने एक साथी वसीम 20 बर्ष निवासी झालू के साथ बाईक द्वारा देहरादून से किरतपुर आ रहा था। अपराहन चार बजे के करीब किरतपुर बिजलीघर के निकट हाईवे पर बाईक की सामने से आ रहे छोटे हाथी से भिड़त हो गई। इससे बाईक सवार दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। वही छोटा हाथी भी टक्कर लगने से पलट गया। छोटे हाथी में में सवार दो युवक संजय पुत्र जयप्रकाश व उसकी पत्नी संतोष व छोटा भाई अजय घायल हो गए। घायलों में दोनों बाईक सवार युवकों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की शिनाख्त
बिजनौर। शनिवार को नजीबाबाद मार्ग पर बस व ट्रक की भिड़त में अज्ञात मृतक युवक की पहचान 30 वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। अर्जुन सिंह मूल रूप से थाना हीमपुर दीपा के गांव रतनपुर खुर्द निवासी था। काफी समय से कोटद्वार में अपने परिजनों के साथ रहता था।

मृतक कोटद्वार में फड लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था। वहीं हल्दौर में शनिवार को हल्दौर में कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय के पास पड़े मिले वृद्ध के शव की शिनाख्त हो गई। मृत थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव छोईया नंगली निवासी 65 वर्षीय विजयपाल का था। मृतक के भाई राजकुमार ने उसकी शिनाख्त की। राजकुमार ने पुलिस में दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार को उसका भाई बिना बताए घर से चला गया था।

मसूरी जा रहा परिवार हुआ शिकार
नजीबाबाद/भागूवाला। सैर-सपाटे के लिए मसूरी जा रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। हाईवे पर बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भिड़ंत में एक युवती की मौत हो गई, जबकि बोलेरो में सवार परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। उधर, पूर्वी गंगनहर बाईपास मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोग घायल हो गए।
कोटद्वार मार्ग पर नजीबाबाद-जाफराबाद के बीच रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टक्कर में बोलेरो में सवार एक युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नजीबाबाद पुलिस ने घायलों को कोटद्वार अस्पताल में भर्ती कराया। मृतका की पहचान दुगड्डा निवासी बसंत किशोर ध्यानी की पुत्री सोनी (22) के रूप में हुई।


पुलिस ने बताया कि बसंत किशोर परिजनों के साथ मसूरी घूमने के लिए निकले थे। हादसे में स्वयं बसंत किशोर (48), उनकी पत्नी बीना (40), पुत्र सागर (17), पुत्री लक्ष्मी (16), जगदीप बडोला (35), उनकी पत्नी सविता (25), बुलेरो चालक मोहन (35) घायल हो गए। पुलिस ने सोनी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
उधर, रविवार सुबह करीब 10 बजे नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर जा रही कार यूपी 21बीसी 8110 रामपुरचाठा नहर पुल के निकट अनियंत्रित हो गई।

कार सड़के किनारे गड्ढे में गिरकर करीब डेढ़ सौ मीटर दूर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में सवार लोग संजय (45), राजू (14), ऋषभ (20), रोहित (50) और एक अन्य घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

बस गड्ढे में पलटी, दो महिला घायल
नींदडू्/धामपुर। धामपुर डिपो की बस कोहरे में सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। यात्रियों के चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकाला। दो घायल महिलाओं को सीएचसी में भर्ती कराया  गया।रविवार को धामपुर डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस को चालक सौरभ कुमार और परिचालक पंकज कुमार अमरोहा से सुबह आठ बजे बस लेकर धामपुर आ रहे थे। बस में कुछ यात्री सवार थे। जब बस  नींदड़ू के आगे धर्मकांटे के पास पहुंची तो कोहरे में अचानक से            लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने आ गई। उससे बचने के प्रयास में बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना से यात्रियों में चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने यात्रियों को बस से निकाला। दुर्घटना में पवन कुमारी, शोभा रानी घायल हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर  उन्हें उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया, जबकि कई यात्रियों        को मामूली चोट आई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस यदि यात्रियों से भरी होती तो बड़ी घटना होने की आशंका थी।


स्कूटी सवार दंपति चोटिल
अफजलगढ़ में स्कूटी से जा रहे दंपतिा सामने से आए माहे के टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पति को गंभीर हालत में बाहर रेफर कर दिया गया। किरतपुर निवासी अफसाना बेगम गांव कूल्लवाला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वार्डन के पद पर कार्यरत हैं। वह शनिवार  की शाम पति आफताब के साथ स्कूटी पर अफजलगढ़ से कल्लूवाला जा रही थीं। कादराबाद के पास अचानक रात्रि में सामने से आए माहे ने स्कूटी में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में दम्पत्ति गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दम्पति को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से नाजुक हालत देखते हुए वार्डन के  पति को बाहर रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि उनकी हालत नाजुक बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed