फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Six injured in fight

संघर्ष में छह घायल

Wed, 08 Apr 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Six injured in fight
संघर्ष में छह घायल
विज्ञापन

बिजनौर, अफजलगढ़। गांव हिदायतपुर चौहड़वाला में पुरानी रंजिश के चलते हुए संघर्ष में एक ही पक्ष के छह लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। चार लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई।

गांव निवासी रूप सिंह का आरोप है कि पड़ोसी परिवार उससे रंजिश रखता है। मंगलवार रात आरोपी अपने परिजनों के साथ लाठी, डंडे व धारदार हथियार लेकर उनके घर पहुंचा तथा गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। हमले में रूप सिंह उसकी पत्नी पुष्पा, खेल सिंह व उसकी पत्नी सर्वेश, दीपक तथा उसकी मां संतोष देवी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मे भर्ती कराया गया । जहां से गंभीरावस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सर्वेश व संतोष को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रूप सिंह ने चार लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई । कोतवाल कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed