फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Situation is changing daily, equations are getting complicated

Bijnor News: रोज बदल रहा रुख, उलझ रहे समीकरण

Mon, 15 Apr 2024 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 15 Apr 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Situation is changing daily, equations are getting complicated
नगीना/बिजनौर। काष्ठ कला नगरी के रूप में पहचान बनाने वाला नगीना इस बार जीत का सेहरा किस पार्टी के प्रत्याशी के सिर बांधेगा इसका पता तो 4 जून को चुनाव परिणाम के दिन पता चलेगा लेकिन इस सीट के रोजाना बदल रहे समीकरण सभी पार्टी के नेताओं को जरूर परेशान कर रहे हैं। इस लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं का मिजाज भांप पाना किसी भी पार्टी के लिए आसान नहीं रहा। एक बड़ी आबादी मुखर है, जो साफ-साफ अपना रुख बता रही है, लेकिन जो खामोश है उनकी संख्या भी कम नहीं है। यही वजह है कि कोई भी राजनीतिक पंडित किसी भी पार्टी की स्थिति कमजोर या मजबूत होने का आकलन अभी नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन


नगीना लोकसभा सीट के छोटे से इतिहास को यदि खंगाले तो इस सीट पर हमेशा त्रिकोणीय मुकाबला ही नजर आया। लेकिन इस बार के हालात पिछले बार से कुछ इतर हैं। इस बार भाजपा-सपा- बसपा के अलावा आजाद समाज पार्टी पहली बार चुनावी मैदान में है।जिसके चलते इस सीट का चुनाव त्रिकोणीय के बजाय चतुष्कोणीय बन गया है। नगीना लोकसभा सीट में इस बार 16,38,329 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

नगीना की चुनावी पिच पर भाजपा ने अपने तीन बार के विजेता विधायक ओम कुमार, सपा ने पूर्व अपर जिला जज मनोज कुमार, बसपा ने सुरेंद्र पाल सिंह मैदान में उतारा है जबकि आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद स्वयं ही मैदान में हैं। इस लोकसभा सीट पर सर्वाधिक मतदाता मुस्लिम व दलित समाज से हैं। चुनाव परिणाम भी इन दोनों के रुख पर हमेशा निर्भर करता आया है। एक तरफ जहां बसपा, सपा व आजाद समाज पार्टी इन दोनों समाज के वोटों को एकजुटता से अपने-अपने पक्ष में करने में लगी है, वहीं भाजपा इन दोनों वोटों के बंटवारे पर ही अपनी आस लगाए बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सभी पार्टियों के प्रत्याशी एक-दूसरे के वोट बैंक में सेंधमारी करने में लगे हुए हैं, जिसके चलते नगीना सीट के समीकरण रोजाना बदल रहे हैं। सभी पार्टियों के प्रत्याशियों के बड़े नेताओं की रैलियों व जनसंपर्क कार्यक्रमों में लोगों की आ रही भीड़ चुनावी गुणा-भाग करने वाले लोगों को भी गड़बड़ा रही है। इस सीट पर अपनी पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए जहां सभी पार्टियों के दिग्गज नेताओं की कई-कई रैली हो चुकी है। वहीं आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद अपनी पार्टी के लिए खुद ही स्टार प्रचारक बने हुए हैं। एक तरफ जहां भाजपा मुस्लिम महिलाओं व दलित वोट में सेंधमारी के साथ-साथ मुस्लिम वोटों के बंटवारे पर अपनी जीत की उम्मीद लगाए बैठी है। वहीं सपा-बसपा व आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दलित-मुस्लिम गठजोड़ व भाजपा के मूल वोट बैंक में सेंधमारी के सहारे अपनी-अपनी जीत का सपना देख रहे हैं।



नगीना लोकसभा सीट के चुनावी रण में जहां भाजपा ने स्थानीय बनाम बाहरी के मुद्दे को प्रमुखता से उछाल रखा है। वहीं विपक्षी पार्टियों ने लोकतंत्र व संविधान बचाओ के नारे को हवा दे रखी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि नगीना का मतदाता किस पार्टी की बात पर विश्वास जताता है।


- जमकर हो रहीं रैलियां



पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगीना लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न पार्टियों में रहकर वर्षों से राजनीति करने वाले तमाम नेताओं का पाला बदलने से चुनाव के रोज समीकरण बदल रहा है। पिछली 10 दिनों में विभिन्न पार्टियों के कई दिग्गज नेताओं व कई पूर्व जनप्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी पार्टी से किनारा कर नया ठिकाना पकड़ लिया है। नेताओं के पाला बदलने से भी रोजाना सभी दलों के प्रत्याशियों की स्थिति भी अदल- बदल रही है।
- नगीना लोकसभा की पांचों विधानसभा में 163832 मतदाता शामिल हैं।
विधानसभा - पुरुष - महिलाएं - अन्य - कुल मतदाता
-नजीबाबाद - 186699 - 165469 - 19 - 352187
- नगीना (अ0जा0) - 185663 - 164416 - 12 - 350091
- धामपुर - 161460 - 142520 - 18 - 303998
- नहटौर (अ0जा0) - 162497 - 144680 - 4 - 307181
- नूरपुर - 172951 - 151912 - 9 - 324872
कुल - 869270 - 808061 - 62 - 1638329
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed