{"_id":"695bcd9965903c15e30078c5","slug":"sir-votes-of-so-many-lakh-voters-were-deducted-in-bijnor-new-list-will-be-posted-at-the-booths-from-today-2026-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SIR: बिजनौर में कट गए इतने लाख मतदाताओं के वोट, आज से बूथों पर लगेगी नई सूची, देख लें आपका नाम है या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SIR: बिजनौर में कट गए इतने लाख मतदाताओं के वोट, आज से बूथों पर लगेगी नई सूची, देख लें आपका नाम है या नहीं
Mon, 05 Jan 2026 08:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 05 Jan 2026 08:11 PM IST
सार
Bijnor News: पुनरीक्षण में जिले में 4.27 लाख वोट कट गए हैं। अब 23.23 लाख मतदाता रह गए हैं। छह फरवरी तक आपत्तियां ली जाएंगी, जिनका निस्तारण 27 फरवरी तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का आज प्रकाशन किया जाएगा। इन सूचियों को मतदान केंद्रों पर देखा जा सकेगा। जिले में अब 23 लाख 23 हजार 160 मतदाता रह गए हैं, जबकि पहले मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 27 लाख 51 हजार थी। करीब चार लाख 27 हजार वोट कट गए हैं।
विज्ञापन
एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह ने बताया कि प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदाता सूची जन सामान्य के लिए उपलब्ध रहेगी। इस पर दावे एवं आपत्तियां छह फरवरी तक प्राप्त की जाएंगी। इन आपत्तियों का निस्तारण 27 फरवरी तक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यदि कोई आगामी एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर 2026 को अर्ह हो रहा है तो उसका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। इसके लिए फार्म-6 भरकर बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। जिले में कुल 3092 मतदान केंद्र हैं। कुल मतदाताओं में से 1269277 पुरुष, 1053821 महिलाएं तथा 62 अन्य मतदाता हैं।
विधानसभावार मतदाताओं की संख्या
विधानसभा मतदाता
नजीबाबाद में 301728
नगीना में 300169
धामपुर में 312987
नहटौर में 271486
बिजनौर में 313555
चांदपुर में 283721
नूरपुर में 281590
बढ़ापुर में 257924
कुल में 2323160
विधानसभा मतदाता
नजीबाबाद में 301728
नगीना में 300169
धामपुर में 312987
नहटौर में 271486
बिजनौर में 313555
चांदपुर में 283721
नूरपुर में 281590
बढ़ापुर में 257924
कुल में 2323160