{"_id":"68fbbf91141a89b04f057196","slug":"sir-syed-day-programme-stopped-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-163529-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सर सैयद डे कार्यक्रम को रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सर सैयद डे कार्यक्रम को रुकवाया
Fri, 24 Oct 2025 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
स्योहारा में बिना अनुमति के सर सैयद डे पर हो रहे कार्यक्रम को रुकवाने पहुंची पुलिस संवाद
स्योहारा (बिजनौर)। प्रशासन से अनुमति लिए बिना आयोजित किए जा रहे सर सैयद डे कार्यक्रम पर पुलिस ने पाबंदी लगा दी। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल की लाइट बंद करते हुए कुर्सियां तक उठवा दी। इस कार्यक्रम में सांसद इकरा हसन को भी शामिल होना था।
स्योहारा के ठाकुरद्वारा रोड स्थित एक मंडप में साथी फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार शाम सर सैयद डे कार्यक्रम का आयोजन होना था। जिसमें आठ सौ से अधिक अतिथियों के लिए भोजन और अन्य व्यवस्थाएं पूरी की गई। शाम छह बजे से चालू होने वाले इस कार्यक्रम में पुलिस बल अचानक मंडप पर पहुंच गया। अधिकारियों ने आयोजकों से कार्यक्रम की अनुमति पत्र मांगा।
आयोजक अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सके तो पुलिस ने तुरंत कार्यक्रम बंद करा दिया। इसके बाद मंडप की लाइटें बंद करा दी गईं और कुर्सियां हटवा दी गईं। आयोजक सुबहान ने बताया कार्यक्रम में सांसद इकरा हसन और कई यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों को शामिल होना था। कार्यक्रम रद्द कराए जाने की जानकारी मिलते ही अतिथि भी बीच रास्ते ही वापस हो गए। बताया गया कि आयोजक सुबहान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र रहे हैं।