फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Silent protest in Mahatma Gandhi Park

महात्मा गांधी पार्क में मौन रहकर दिया धरना

Mon, 09 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Silent protest in Mahatma Gandhi Park
महात्मा गांधी पार्क में मौन रहकर दिया धरना
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने महात्मा गांधी पार्क में मौन रहकर धरना दिया। कोरोना काल में मरे कर्मचारियों को कोरोना वॉरियर्स के समान 50 लाख रुपये मुआवजा देने व अन्य मांग की गई।

शिक्षकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे धरना दिया। मंडलीय मंत्री सुधीर अग्रवाल के नेतृत्व व जिलाध्यक्ष सोमदेव सिंह की अध्यक्षता में मौन व्रत कार्यक्रम किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में देकर चुनावी ड्यूटी करके कोरोना की वजह से मरे कर्मचारियों व शिक्षकों को 50 लाख का मुआवजा देने, पुरानी पेंशन बहाल करने, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों को अन्य कोरोना प्रभावित कर्मचारियों की तरह सहायता देने, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक-2021 को वापस लेने, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की सेवा शर्त निर्धारित करते हुए हर महीने 15 हजार रुपये देने, विद्यालयों के संचालन का समय अधिनियम में वर्णित समय के अनुसार करने, की मांग की गई। कार्यक्रम में जिला संरक्षक ओपी वर्मा, अनिल कुमार, पंकज कुमार, एमएस त्यागी, डा.मनोज गोस्वामी, हरज्ञान सिंह, लालजी सिंह, फिरोज जावेद, विमल कुमार, नरपाल सिंह, जितेंद्र मारवाड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed