फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Silence at tehsil

तहसील पर रहा सन्नाटा

Fri, 11 Nov 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 11 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपये के नोट का प्रचलन एकाएक बंद कर देने का असर तहसील मुख्यालय पर भी पड़ा। तहसील मुख्यालय पर जहां दिनभर सन्नाटा पसरा रहा, वहीं आर्थिक जगत में आए बड़े बदलाव से असहज लोग अपनी अन्य सभी समस्याओं को भुलाकर केवल बैंकों पर ही जमे रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह तहसील मुख्यालय पर सभी कार्यालय रोजाना की तरह तो खुले, मगर उनमें कामकाज न के बराबर हुआ। तहसील परिसर का माहौल कुछ ऐसा था जैसे नजीबाबाद तहसील  क्षेत्र के लोगों की समस्याएं निपट चुकी हों और क्षेत्र का भरपूर विकास हो गया हो। किसी को किसी से  कोई शिकायत न रह गई हो। मुंसिफ कोर्ट क्षेत्र में  भी खासा सन्नाटा पसरा रहा। ज्यादातर अधिवक्ताओं के बस्ते ठंडे पड़े रहे। कई अधिवक्ता तो  तहसील पहुंचे ही नहीं।
विज्ञापन


गार्डों से ग्राहकों की हुईं झड़प 
धामपुर में बृहस्पतिवार की सुबह बैंकों में पांच सौ और एक हजार के नोटों को जमा करने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। एसबीआई की मुख्य शाखा में बैंक में तैनात गार्डों के रवैये से ग्राहकों में नाराजगी फैल गई। गार्डों ने बताया कि मुख्य महाप्रबंधक का आदेश है कि  वह शाखा के भीतर किसी को भी मोबाइल या कैमरे से फोटो नहीं खींचने दें। ऐसा करने वालों को गार्डों ने बैंक से बाहर निकाल दिया। लोगों ने विरोध किया, बैंक शाखा के चैनल को काफी देर बंद कर दिया गया। खाताधारक पंकज कुमार, सुशील कुमार, मितान, कृपाल सिंह, अशोक कुमार ने कहा कि बैंक में इन नोटों को खाते में जमा करने में किसी प्रकार कोई दिक्कत नहीं आई। मांग के अनुरूप बैंक से दो दो हजार तक की रकम भी दी गई है। दी अरबन कोआपरेटिव बैँक के प्रबंधक मिस्टर शर्मा ने बताया कि पांच सौ और दो हजार के नए नोटों के न आने से प्राब्लम हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed