फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sighting of a leopard sparks panic among villagers; demand raised to capture it using a cage.

Bijnor News: गुलदार दिखने से ग्रामीणों में दहशत, पिंजरा लगाकर पकड़वाने की मांग की

Mon, 12 Oct 2026 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Sighting of a leopard sparks panic among villagers; demand raised to capture it using a cage.
धामपुर। क्षेत्र के जलालाबाद, मानपुर शिवपुरी, जगूपुरा, अलादीनपुर धनराज, पोटी और पौटा गांवों के जंगलों में गुलदार का जोड़ा दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदारों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को दिनेश कुमार, सोमनाथ सिंह, शाकिर अहमद और शकील जंगल में धान की फसल काट रहे थे। तभी उन्हें गुलदार का जोड़ा घूमता दिखाई दिया। उन्होंने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर एकत्र हो गए। लोगों की भीड़ देखकर गुलदार गन्ने के खेत में घुस गए। ग्रामीणों को अब अपने खेतों में धान की फसल काटने में हमले का डर सता रहा है। डिप्टी डेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि गुलदार के विचरण की सूचना मिली है। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed