फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Siblings missing under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में भाई-बहन लापता

Fri, 30 Jul 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Siblings missing under suspicious circumstances
संदिग्ध परिस्थितियों में भाई-बहन लापता
विज्ञापन

स्योहारा। पिता की पिटाई के डर से दो बच्चे घर से चले गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। बच्चों की मां ने पिता पर ही बच्चों को बेचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
गांव मलकपुर बुडेरन निवासी 48 वर्षीय कौशल शर्मा के दो बच्चे 12 वर्षीय कामना शर्मा व नौ वर्षीय मोहन शर्मा 22 जुलाई की दोपहर अचानक घर से लापता हो गये। पिता कौशल शर्मा के अनुसार पुत्री कामना काफी देर तक घर से बाहर खेलने चली गयी थी। जिसको लेकर पुत्र पर नाराजगी जताई थी। पुत्र मोहन ने बहन कामना को बताया कि पापा गुस्से में है और पिटाई कर देंगे। इसी डर से दोनों घर से चले गये हैं। कौशल ने बताया कि बच्चों की तलाश सहारनपुर, देहरादून, हरिद्वार, नजीबाबाद तक की है। लेकिन कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन

इधर कौशल की पत्नी कमलेश देवी ने पति पर ही बच्चों को बेचने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। कमलेश के अनुसार पति ने पहले भी दो बच्चे रिश्तेदारी में बेच दिये। वह बच्चों की कुशलता को लेकर चिंतित है। जबकि कौशल का कहना है कि दो नवजात बच्चे बहन की रिश्तेदारी में पत्नी और परिवार की सहमति से आर्थिक तंगी के कारण गोद दिये हैं। कौशल ने बताया कि उनके सात बच्चे थे। आर्थिक तंगी की वजह से दो बच्चों को गोद दे दिया था। जबकि तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। एक सात वर्षीय लड़की की मौत पिछले वर्ष तालाब में डूबने से हुई थी। पत्नी काफी समय पहले अपना घर छोड़कर हरिद्वार चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इस प्रकरण में चौंकाने वाले तथ्य पुलिस को बताए। ग्रामीणों ने बताया कि कौशल नशे का आदी है। जिस महिला कमलेश के साथ रहता था उसे 15 वर्ष पहले हरिद्वार से ही साथ लाया था। ग्रामीणों का कहना है कि नशे की आदत के कारण उसने अपनी सभी संपत्ति बेच दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला गुमशुदगी में दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed