{"_id":"596fab554f1c1b7a638b476d","slug":"shivering","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयकारे लगाते हुए गुजर रहे कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयकारे लगाते हुए गुजर रहे कांवड़िये
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
धामपुर से होकर अपने गंतव्य को जाते कांवड़िए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में हाईवे 74 पर कांवड़ियों के जत्थे हर-हर महादेव एवं बम बम बोले के जयकारे लगाते हुए गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। नगर का वातावरण शिवमय हो गया है। कांवड़ियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज भी लहराता हुआ चल रहा है, जिससे संदेश जा रहा है कि सभी शिवभक्त राष्ट्र प्रेमी हैं। बरेेली, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, सीतापुर, सितारगंज, काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर आदि के कावंड़िए कांवड़ लेकर जा रहे हैं। कांवड़िये रामपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, महिपाल सिंह, राजीव कुमार आदि ने बताया कि हमारी श्रद्धा शिव भोले में है। वे पिछले कई सालों से कांवड़ लेकर आ रहे हैं। कभी भगवान शिव ने उनकी यात्रा में व्यवधान नहीं आने दिया। हम सब पैदल चल कर हरिद्वार से जल लेकर आ रहे हैं। हर हाल में कांवड़ियों को अपनी कांवड़ लेकर अपनी मंजिल पर पहुंचना होता है।
बिजनौर मेंं एक कांवड़ देश के नाम लाने के लिए स्वयंसेवकों का एक जत्था हरिद्वार रवाना हुआ। स्वयंसेवक कांवड़िए मां कालिका मंदिर पर एकत्र होकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए शास्त्री चौक पहुंचे। वहां से हरिद्वार के लिए रवाना हुए। राजकुमार के अनुसार स्वयंसेवक कांवड़ रूपी रथ को खींचकर ले जाएंगे। रात में कनखल स्थित शंकराचार्य जी महाराज के आश्रम में विश्राम करेंगे। 20 जुलाई को सुबह साढ़े चार बजे हर की पौड़ी से जल भरकर कांवड़ लेकर चलेंगे और बिजनौर पहुंचकर काकरान वाटिका में विश्राम करेंगे। 21 जुलाई की सुबह मोहल्ला जाटान के रेती में स्थित शिव मंदिर में भगवान का जलाभिषेक कर कांवड़ चढ़ाई जाएगी। मयंक मयूर, अनिल चौधरी, शिवध्यान, प्रदीप सिंह, प्रभात, विनीत, विदित आदि मौजूद रहे। वहीं डाक कांवड़िए िव की भक्ति से ओतप्रोत गीत बजाकर गंतव्यों को जाते रहे।