{"_id":"604a5bc48ebc3ee653329b5b","slug":"shiva-did-jalabhishek-by-offering-bell-sheet-nazibabad-news-mrt5294925145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलपत्र चढ़ाकर शिव का किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलपत्र चढ़ाकर शिव का किया जलाभिषेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलपत्र चढ़ाकर शिव का किया जलाभिषेक
मंडावली/भागूवाला। महाशिवरात्रि पर मोटा महादेव प्राचीन मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने बेलपत्र और गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
मंडावली क्षेत्र के मोटा महादेव स्वयंभू मंदिर में बुधवार देर रात से भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू हुआ। मंदिर पर क्षेत्र के दो दर्जन से भी अधिक गांवों के श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। घंटों तक लंबी कतार में लगने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर के पुजारी शशिनाथ ने बताया कि बृहस्पतिवार को तीन बजे तक जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह, एसडीएम बृजेश कुमार और सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
उधर, भागूवाला क्षेत्र के गांव फरजपुर में शिवसदन धर्मशाला कमेटी के नेतृत्व में गांव के प्राइमरी स्कूल तक भगवान शिव-पार्वती की झांकी निकाली गई। अखाड़ा उस्ताद जनार्दन सिंह के नेतृत्व में अखाड़ा कलाकारों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अतर सिंह, उपाध्यक्ष हेतराम सिंह, कोषाध्यक्ष मनीराम सिंह, मायाराम, पुखराज, राजपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।