{"_id":"5f1f1ea68ebc3e9fa15b0858","slug":"shiva-devotees-performed-jalabhishek-on-pagoda-bijnor-news-mrt4933798179","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवभक्तों ने शिवालयों पर किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवभक्तों ने शिवालयों पर किया जलाभिषेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवभक्तों ने शिवालयों पर किया जलाभिषेक
बिजनौर। श्रावण मास के चौथे सोमवार को भी शिवभक्तों ने शिवालयों पर जलाभिषेक करके पूजा अर्चना की व व्रत रखा। शिवालयों पर लॉक डाउन का पालन कराते हुए महादेव का अभिषेक कराया गया।
सोमवार सवेरे से ही श्रद्धालु महादेव को जल चढ़ाने के लिए मंदिरों में जाने लगे थे। गांव खारी स्थित झारखंडी शिव मंदिर, गीता नगरी स्थित शिव मंदिर, लंगोटिया शिव मंदिर, काली मंदिर स्थित शिव मंदिर, कुटिया कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, कुभड़ा शिव मंदिर, झालू में मनोकामना शिव मंदिर, छतरीवाला कुआं स्थित शिव मंदिर, ठाकुरद्वारा शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। श्रद्धालु सरकार की रोक की वजह से हरिद्वार से भले ही कांवड़ न ला पाएं हों लेकिन महादेव का अभिषेक करने में वे पीछे नहीं हट रहे हैं।