फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shikshmitra put a lock on the BSA office

शिक्षा मित्रों ने बीएसए कार्यालय पर जड़ा ताला

Fri, 28 Jul 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Shikshmitra put a lock on the BSA office
धरने के दौरान अपने बच्चे को चुप कराती एक शिक्षा मित्र। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में समायोजन रद्द किए जाने के विरोध में चल रहा शिक्षामित्रों का आंदोलन गति पकड़ने लगा है। दूसरे दिन शिक्षा मित्रों ने सुबह 10 बजे से पहले ही बीएसए कार्यालय पर ताला जड़ दिया। उन्होंने कार्यालय में न बीएसए को घुसने दिया, न ही किसी कर्मचारी को।
विज्ञापन


28 जुलाई को जिले के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक  स्कूल बंद कर शिक्षा मित्रों के धरने में शामिल होंगे। सुप्रीम कोर्ट के समायोजन रद्द करने के निर्णय के खिलाफ शिक्षा मित्रों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की चुप्पी पर खूब खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन


कई शिक्षक संगठनों ने शिक्षा मित्रों की मांगों का समर्थन करते हुए ‘समान कार्य समान वेतन’ की मांग की। धरनास्थल पर वक्ताओं ने संविधान में संशोधन कर तुरंत शिक्षा मित्रों को पूर्व की भांति शिक्षक पदों पर तैनात करने की मांग दोहराई और ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रांतीय प्रभारी सौरभ चौधरी, प्रांतीय महामंत्री पुनीत चौधरी, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव, मंत्री दुष्यंत कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री प्रशांत सिंह, धर्मेंद्र तोमर, बाबूराम तोमर, सुचित मलिक, मोहम्मद वाइज, सुजीत चौधरी, महिपाल सिंह, अजय पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षा मित्र मौजूद रहे।

उधर, नजीबाबाद में बीआरसी परिसर में हुई प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में जिला प्रभारी मोबीन हसन ने स्कूलों में तालाबंदी की चेतावनी दी। अमरपाल गौतम, नौबहार सिंह, अश्वनी, अजयपाल, जसराम, राजवीर, नजाकतुल्ला शामिल हुए।

उधर, बीआरसी परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष अमित त्यागी की अध्यक्षता में उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें संजीव कुमार, इंद्रद्युम्मन शर्मा, मोबीन हसन, महेंद्र सिंह, रामनाथ सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

आज बंद रहेंगे जिले के स्कूल
शिक्षामित्रों की मांगों के समर्थन में कई शिक्षक संगठनों ने 28 जुलाई को जिले के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद रखकर धरने में शामिल होने की घोषणा की है।

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव व मंत्री दुष्यंत कुमार, उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नागेश कुमार व मंत्री प्रशांत सिंह, मीडिया प्रभारी असीम चौहान, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मदन पाल, उपाध्यक्ष गुलशन गुप्ता, मंत्री अजहर जमाल, मीडिया प्रभारी रोहिताश सिंह, अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह, वेतनभोगी अध्यापक समिति के सभापति भूपेंद्र चौहान व सचिव गौरव चौहान ने शिक्षा मित्रों के आंदोलन का समर्थन किया है।


इन्होंने 28 जुलाई को जिले के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों व ब्लॉक स्तर के बीआरसी में तालाबंदी कर बीएसए कार्यालय पर सुबह 10 बजे पहुंचने का आह्वान किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed