{"_id":"597b85094f1c1b95478b4817","slug":"shikamitramans-strong-performance-most-of-the-schools-in-the-district-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों का जोरदार प्रदर्शन, जिले के अधिकांश स्कूल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों का जोरदार प्रदर्शन, जिले के अधिकांश स्कूल बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में समायोजन रद्द होने के बाद प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट जाते शिक्षामित्र और शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में राहत नहीं मिलने से शिक्षामित्रों में बेहद गुस्सा है। शुक्रवार को शिक्षामित्रों व शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदेश के सीएम के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
शुक्रवार को जिले के अधिकांश परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल बंद रहे।
शुक्रवार को शिक्षामित्र, उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन, अनुदेशक वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय पर चल रहे धरने में पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे प्रदर्शन शुरू हुआ। चौधरी चरण सिंह चौराहा, जजी चौराहा, शास्त्री चौराहा ,सिविल लाइन, मुख्य डाकघर चौराहे होते हुए प्रदर्शनकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।
कलक्ट्रेट में एसडीएम सदर को सीएम के नाम सौंपे मांग पत्र में शिक्षामित्रों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिलाने तथा संविधान में तत्काल संशोधन कर शिक्षक बनाने की मांग की गई है। इस दौरान जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर यादव, प्रांतीय प्रभारी सौरभ चौधरी, प्रांतीय महामंत्री पुनीत चौधरी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रशांत सिंह, मंत्री दुष्यंत कुमार, बाबूराम तोमर, अरशद जमाली, रेशमा जमाल, शिक्षामित्रों के जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान, धर्मेंद्र तोमर, पोपेंद्र सिंह, सुचित मलिक, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र पाल सिंह मोहम्मद वाइज, राजपाल सिंह, प्रदीप सिंह, कावेरी देवी, शुभम शर्मा रूपेश चौधरी, भूपेंद्र चौहान, गौरव चौहान, ताजवीर सिंह, राहुल राठी, देवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व बीएसए कार्यालय पर धरने की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक नेता पीसी चक्रवर्ती ने की। प्रांतीय महामंत्री पुनीत चौधरी व प्रांतीय प्रभारी सौरभ चौधरी ने आंदोलन जारी रखने की घोषणा की।
विज्ञापन
गर्मी से कई प्रदर्शनकारी बेहोश
शिक्षामित्रों के प्रदर्शन के दौरान चिलचिलाती गर्मी थी। इसके चलते कई शिक्षामित्र बेहाश होकर सड़क पर गिर पड़े। अलग-अलग स्थानों पर बेहोश शिक्षकों निजी अस्पताल में दिखाया गया। मुख्य डाकघर चौराहे पर किरतपुर की शिक्षामित्र शगुन, कुछ ही दूरी पर मंडावली की रिजवाना बेहोश हो गई थीं। कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर चांदपुर के दिव्यांग शिक्षामित्र नफीस अहमद, कलक्ट्रेट में मोहम्मदपुर देवमल की बबीता रानी व सुंदरपुर की आशा रानी, नगर क्षेत्र नगीना की हुमा नाज बेहोश हो गई।
चौराहों पर बैठकर किया प्रदर्शन
शिक्षा मित्रों ने शास्त्री चौराहे, मुख्य डाकघर चौराहे तथा विकास भवन कार्यालय के सामने दो-दो मिनट बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई, पर शिक्षामित्रों ने कहीं भी जाम लगाने की कोशिश नहीं की।
समर्थन करने वालों का तांता
शिक्षामित्रों के आंदोलन को कर्मचारी, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों का समर्धन मिल रहा है। बीएसए कार्यालय पर धरने के दौरान भाकियू उपाध्यक्ष धर्मवीर धनकड़, विश्व दलित परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र पाल सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र भंड़ारी, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार त्यागी, यूपी बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मलिक, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक दुर्गा सिंह व जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने आंदोलन को समर्थन दिया।
बीएसए कार्यालय पर लटका रहा ताला
शिक्षा मित्रों के आंदोलन का शुक्रवार को तीसरा दिन था। बृहस्पतिवार को 10 बजे से पूर्व ही शिक्षामित्रों ने कार्यालय पर ताला जड़ दिया था। शुक्रवार को भी दफ्तर पर शिक्षामित्रों का ताला लटका रहा। शिक्षामित्रों ने मांग पूरी होने तक बीएसए कार्यालय में कामकाज नहीं होने देने की घोषणा की है।