{"_id":"627d470e199b365a9928d065","slug":"shia-sunni-scholars-to-address-annual-majlis-nazibabad-news-mrt5883324168","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगीरम्पुरी स्थित दरगाहे आलिया नजफे हिंद पर सालाना मजलिसों की तैयारियां हुई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगीरम्पुरी स्थित दरगाहे आलिया नजफे हिंद पर सालाना मजलिसों की तैयारियां हुई पूरी
विज्ञापन
नजीबाबाद। जोगीरंपुरी स्थित दरगाह-ए-आलिया नजफे हिंद पर इस वर्ष होने वाली सालाना मजलिसों की तैयारियां पूरी हो गई है। मजलिसों को शिया-सुन्नी के विद्वान संबोधित करेंगे, जिसमें हिंदू मुस्लिम के आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाएगा। इसके लिए उलमाओं का पोस्टर भी जारी हुआ है।
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सय्यद अली जैदी और दरगाहे आलिया के प्रशासक मौलाना डॉ. हबीब हैदर की कोशिशों से दरगाहे आलिया नजफे हिंद पर 26 से 29 मई तक सालाना मजलिसें आयोजित होंगी। इस वर्ष होने वाली सालाना मजलिसों में सुन्नी-शिया हिंदू मुस्लिम एकता और भाईचारा देखने को मिलेगा। डॉ. हबीब हैदर कहना है कि इराक में मोला अली का मजार है और एक बड़ी यूनिवर्सिटी है, जिसकी तर्ज पर आलिया दरगाह पर भी एक इदारा कॉलेज की बुनियाद रखी जाएगी। सालाना मजलिसों में अजमेर, कलियर शरीफ, निजामुद्दीन, माखनपुर, बरेली आदि मजारों से आए उलमा संबोधित करेंगे।
इस वर्ष सालाना मजलिसों को मौलाना कल्वे जव्वाद, कलबे रुशेद, मौलाना मिर्जा शफीक, मौलाना शब्बीर वारसी, मौलाना शबाब नकवी, मौलाना इरशाद अब्बास, मौलाना मजाहिर हुसैन, मौलाना सज्जाद हुसैन आदि उलमा संबोधित करेंगे।