{"_id":"603d33d68ebc3edc0835da6c","slug":"sherkot-s-bike-mistry-died-in-dehradun-dhampur-news-mrt5278608153","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरकोट के बाइक मिस्त्री का देहरादून में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरकोट के बाइक मिस्त्री का देहरादून में मौत
विज्ञापन

शेरकोट। मोटरसाइकिल का सामान देहरादून खरीदने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव देहरादून में मां भगवती फार्म जोगीवाला में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर परिजन घटना स्थल की ओर रवाना हो गए।
शेरकोट थाने के गांव ख़िदरपुर निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उनका लगभग 21 वर्षीय पुत्र नितिन मोटरसाइकिल सुधारने का काम करता था। उसकी गांव के अड्डे पर दुकान थी। बताया गया कि रविवार को वह बाइक से संबंधित सामान खरीदने देहरादून गया था। सोमवार को देहरादून पुलिस से उन्हें जानकारी मिली कि नितिन ने फांसी लगा ली है। एसएचओ नेहरू कालोनी देहरादून ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का मां भगवती फार्म जोगीवाला में फांसी के फंदे से लटका है। आशंका है कि युवक ने कमरे के भीतर आत्महत्या कर ली है। पुलिस आत्महत्या की वजह का पता लगाने में जुटी है। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व ही उसकी सगाई हुई थी। जल्द ही शादी होने वाली थी।