फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   She left her husband and married her brother-in-law, both of them killed her together

Bijnor News: पति को छोड़ जेठ से किया निकाह दोनों ने मिलकर मार डाला

Sat, 05 Apr 2025 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 05 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
She left her husband and married her brother-in-law, both of them killed her together
चांदपुर में पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी
चांदपुर। पति को तलाक देकर जेठ के संग रहने वाली महिला की हत्या कर दी गई। शव को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। महिला को लापता बताया जा रहा था। महिला की मां की शिकायत पर हत्याकांड का राज 17 महीने के बाद खुल सका। पुलिस ने हत्यारोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर कंकाल बरामद किया है।
विज्ञापन

25 मार्च 2025 को आसमा पत्नी तस्लीम निवासी ग्राम सब्दलपुर थाना हीमपुर दीपा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि उसने अपनी बेटी आशिफा की शादी पांच साल पहले गांव बास्टा निवासी कामिल के साथ की थी। 17 महीने से उसकी अपनी बेटी से मुलाकात नहीं हुई। उसने इस मामले में कामिल पुत्र बाबू निवासी ग्राम बास्टा समेत नाै लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच में कामिल और उसके भाई आदिल को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर आसिफा का कंकाल गड्ढे से बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चाची चांदनी के साथ मिलकर नवंबर 2023 में आशिफा की गला घोटकर हत्या कर दी थी। शव को नाईवाला से हल्लुपुरा जाने वाले रास्ते पर कूडा ढेर के पास गड्ढा खोदकर दबा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में बताया कि आशिफा ने पति कामिल को तलाक देकर जेठ आदिल से शादी कर ली थी। आदिल आशिफा के ऊपर शक करता था तथा उसे यह डर था कि वह अपने किसी अन्य के साथ मिलकर उसकी हत्या कर देगी। इस पर आदिल ने कामिल व चाची के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed