फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   She burnt while cooking

खाना बनाते वक्त युवती झुलसी

Wed, 01 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 01 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में खाना बनाते वक्त एक युवती के कपड़ों में आग लगने से उसकी झुलस कर मौत हो गई। हादसे से मृतका के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

थाना हीमपुरदीपा के गांव मुबारकपुर निवासी ताजिम अहमद की पुत्र नरगिस (17) मंगलवार की रात अपने घर में स्टोव पर खाना बना रही थी। परिजनों के अनुसार खाना बनाते वक्त नरगिस के कपड़ों में आग लग गई। परिजनों ने आग पर बामुश्किल काबू पाया, लेकिन आग बुझाने तक युवती बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने उसको उपचार के लिए सीएचसी स्याऊ भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसको वहां से बिजनौर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अफजलगढ़ में गांव शाहकोट कंदला में पंचायतघर का बीम डालते समय दो श्रमिक पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के तारों से टच होने से झुलस गए। ग्रामवासियों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। शेरकोट थाने के गांव शाहकोट कंदला निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह और गांव का कृष्णपाल गांव में बन रहे पंचायतघर के निर्माण में मजदूरी कर रहे थे। बीम डालने के दौरान वे पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइन से टच हो गए। इससे दोनों श्रमिक करंट लगने से जमीन पर जा गिरे। बेहोश होने पर उन्हें गांव के लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने दोनों की हालत को खतरे में मानते हुए हायर सेेंटर रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed