फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Share certificates distributed to farmers

किसानों को वितरण किए अंश प्रमाण पत्र

Tue, 12 Jul 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Share certificates distributed to farmers
किसानों को वितरित किए अंश प्रमाणपत्र
विज्ञापन

बिजनौर। सहकारी गन्ना विकास समितियों के किसानों को उनके जमा अंश का प्रमाणपत्र दिया जा रहा है। इसका शुभारंभ सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के अंश प्रमाणपत्र वितरित कर किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मुख्य विकास भवन के सभागार में किसानों को दिखाया गया। प्रसारण के उपरांत सीडीओ ने जनपद के 100 किसानों को प्रमाणपत्र वितरण किए।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अंश प्रमाणपत्र मिलने से गन्ना किसानों को उनकी गन्ना समितियों के स्वामित्व का एहसास हो रहा होगा। समितियों की वित्तीय प्रणाली पर विश्वास बढ़ेगा और कार्य प्रणाली को पूर्ण पारदर्शी, जवाबदेही बनेगी। जिला गन्ना अधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने कहा कि समस्त नौ समितियों के सभी किसानों को उनसे संबंधित सहकारी गन्ना विकास समिति संस्था से अंश प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। सभी किसानों को वितरण करने के लिए अंश प्रमाण पत्र तैयार हो गए हैं। जल्द ही किसानों को वितरित कराए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अविनाश चंद्र तिवारी, विश्वामित्र पाठक, मायापति यादव, वीरेंद्र नाथ, दाजेश्वर मिश्र, सचिव विजय शुक्ल, ओमप्रकाश, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed