फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shabby wire lying on farmers' hard work

किसानों की मेहनत पर भारी पड़ रहे जर्जर तार

Sun, 05 May 2019 11:55 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 05 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Shabby wire lying on farmers' hard work
ग्राम फतेहपुर के जंगल में आग लगने से जली गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
नगीना में गांव कस्बा कोटरा में जर्जर विद्युत लाइन से टूटकर चिंगारी गिरने से दो किसानों की लगभग 18 बीघा गन्ने की फसल जल गई।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान किसान संजीव कुमार तथा कुलवीर सिंह के खेत गांव के बाहर स्थित हैं। किसानों के अनुसार खेतों के ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही है। शनिवार देर शाम अचानक दोनों किसानों के गन्ने में विद्युत लाइन से टूटकर चिंगारी गिर गई। इससे गन्ने की करीब 18 बीघा फसल जल गई। लोगों ने इसकी सूचना पीड़ित किसानों को दी। इसके बाद ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए खेतों की ओर दौड़े,  लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। विद्युत लाइन बिल्कुल जर्जर हालत है। कई बार किसान विद्युत निगम से इन्हें बदलवाने की मांग कर चुके हैं। पर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने गन्ने की फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।

चिंगारी से गेहूं की फसल जलकर हुई राख
छाछरी मोड़/हल्दौर में  हाइटेंशन विद्युत लाइन की चिंगारी से एक किसान की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग पर काबू पाने के प्रयास में एक मजदूर आंशिक रूप से झुलस गया।  गांव फतेहपुर निवासी किसान अशोक कुमार ने गांव के बाहर स्थित अपने खेत में गेहूं की फसल पकी खड़ी थी। रविवार को अचानक खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार क्षमता की लाइन से चिंगारी टूटकर गेहूं के खेत पर जा गिरी। इससे किसान की फसल जलकर खाक हो गई। इस दौरान खेत पर मजूदर काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस समय खेत पर चिंगारी गिरी उस वक्त खेत में मजदूर का कर रहे थे। आग लगने पर गांव अगरा निवासी मजदूर गजराज ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया तो वह आंशिक रूप से झुलस गया।  वहीं हल्दौर के गांव नवादा निवासी कमला देवी ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसका चक मौजा सुमालखेड़ी में है। करीब सात बीघा गन्ने के खेत में गन्ना बुवाई के लिए करीब तीन बीघा गन्ना बीज के लिए खड़ा था। शनिवार की दोपहर खेत से गुजर रही बिजली की एचटी लाइन से निकली चिंगारी से बीज के लिए खड़ी तीन बीघा गन्ने की फसल व कुछ पेड़ी जल गई।
विज्ञापन


बिटौड़ाें में लगी आग
मंडावर में गांव रघुनाथपुर में रविवार की शाम गांव के पास पड़ी कूड़ी से उठी चिंगारी से एक दर्जन से अधिक बिटोड़ों में  आग लग गई । इसे देखकर ग्रामीणों मैं हड़कम मच गया ।सूचना पर पहुची फायर ब्रिगेड  ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। ग्रामवासी नाहरसिंह ,सुन्दर, रामपाल  ने बताया कि गांव के पास कुछ ग्रामवासियों ने कूडी् डाल रखी हैं। रविवार की शाम किसी कूड़ी से उठी चिगारी से उपलों के विटोड़ों में आग लग गई ।आग इतनी भयानक थी के अगर फायर ब्रिगेड  सही समय पर नही पहुंचती तो गांव में भी काफी नुकसान हो सकता था ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से सामान जला
बरुकी में गांव इस्लामपुर लालू उर्फ मालीवाला निवासी बालू पुत्र मुन्ना के मकान में रविवार दोपहर आग लग गई, जिस समय मकान में आग लगी उस समय गृह स्वामी परिजनों सहित बाहर गया हुआ था। आग पहले छप्पर में लगी उसके बाद पूरे घर में फैल गई। आग जलती देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। मकान की छत कड़ियों की बनी हुई थी। आग के कारण मकान की छत और दीवारें तक ढह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed