फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sewing center will make women self-reliant

सिलाई केंद्र महिलाओं को बनाएगा आत्मनिर्भर

Thu, 04 Aug 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sewing center will make women self-reliant
सिलाई केंद्र महिलाओं को बनाएगा आत्मनिर्भर
विज्ञापन

नजीबाबाद। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह और उनकी पत्नी भावना सिंह की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भरता के लिए गांव भदौला में सिलाई केंद्र की स्थापना की गई।
आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भरता के अवसर दिलाने के लिए पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने ग्राम भदौला में भदौला एंटरप्राइजेज सिलाई केंद्र की स्थापना की। भारतेंद्र सिंह और उनकी पत्नी भावना सिंह ने सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया। महिलाओं को सिलाई करने के लिए 11 सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। ग्राम प्रधान राम सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष राहुल हुड्डा, धूम सिंह, गौतम सिंह, चेयरमैन देवेंद्र सिंह, फैब इंडिया की अधिकारी शैल त्यागी की उपस्थिति में भारतेंद्र सिंह ने बताया कि फैब इंडिया से संबद्ध सिलाई केंद्र से महिलाएं सिले हुए कपड़े सीधे कंपनी को उपलब्ध कराकर आजीविका से जुड़ेंगी। उन्होंने महिलाओं के स्वावलंबन और प्रधानमंत्री के महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से केंद्र को उपयोगी बताया। सिलाई केंद्र से गांव मौअज्जमपुर सादात, समीपुर और सविता विहार कॉलोनी गांव की महिलाओं को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में दिलीप कुमार, कपिल कुमार, पवन देवी, उपासना, आंचल, नूतन, जमुना, पूजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed