फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seven teachers from two schools were found absent during inspection.

Bijnor News: निरीक्षण में दो विद्यालयों के सात शिक्षक मिले अनुपस्थित

Sun, 19 Jul 2026 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Seven teachers from two schools were found absent during inspection.
बिजनौर। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सचिन कसाना के औचक निरीक्षण में दो विद्यालयों में सात शिक्षक एवं शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। बीएसए ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन एवं मानदेय काटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दोनों विद्यालयों की प्रधानाध्यापिकाओं से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

बीएसए सचिन कसाना ने बताया कि अल्हैपुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय किरारखेड़ी का निरीक्षण किया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सहायक अध्यापक रणधावा, उमेश कुमार यादव, अनुदेशक अल्पना सिंह तथा शिक्षामित्र सुनीता और राघव कुमार अनुपस्थित मिले। विद्यालय का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक है। विद्यालय में अन्य प्रशासनिक अनियमितताएं भी पाई गईं। इस मामले में प्रधानाध्यापिका कल्पना चौहान से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा नहटौर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय भटियाना खुशहालपुर के निरीक्षण में सहायक अध्यापिका स्मिता चौधरी और आकांक्षा चौहान अनुपस्थित मिलीं। दोनों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजल चौहान से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए सचिन कसाना ने कहा कि विद्यालयों में समय से उपस्थिति और शिक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थित मिलने पर एक-एक दिन का वेतन काटा के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed