फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seven samples of food items were taken

खाद्य पदार्थों के सात नमूने लिए

Thu, 29 Sep 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Seven samples of food items were taken
खाद्य पदार्थों के सात नमूने लिए
विज्ञापन

बिजनौर। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सतर्क हो गया है। जिसके चलते मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर सात नमूने एकत्र किए। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने उमंग डेयरी ग्राम गेंडाजूड़, स्योहारा से दूध के दो नमूने लिए। रईस मिष्ठान भंडार नूरपुर तिराहा से प्रयाग दूध का एक नमूना लिया। इसके बाद न्यू क्वालिटी स्वीट हाउस एंड रेस्टोरेंट नूरपुर तिराहा बिजनौर से मावा का एक नमूना लिया। अतीस मिष्ठान भंडार नूरपुर तिराहा बिजनौर से छेना का एक नमूना लिया। ग्राम सहबाजपुर मंडावर से सफेद रसगुल्ले और छेना का एक-एक नमूना एकत्र किया। इस मौके पर सहायक आयुक्त खाद्य पंकज कुमार, सीएफएसओ संजीव सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामवीर सिंह, यज्ञदत्त आर्य, अनुपम यादव, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed