फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seven miscreants arrested while planning robbery

बिजनौर: डकैती की योजना बनाते सात बदमाश दबोचे, खुला कई वारदातों का राज

Fri, 04 Dec 2020 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 04 Dec 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
Seven miscreants arrested while planning robbery
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में पुलिस ने लूट का खुलासा किया है। लूट में शामिल सात बदमाशों को डकैती की योजना बनाते समय लूटी गई रकम, तीन तमंचे व चाकू के साथ दबोचा है। गैंग ने कई घटनाओं में अपना हाथ होना स्वीकार किया है।

विज्ञापन


एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक, 27 नवंबर को चांदपुर में एयरटेल मनी ट्रांसफर की दुकान में तीन बदमाश एक बैैग लूटकर ले गए थे। बैग में एक लाख 45 हजार रुपये थे। मोहल्ला सरायरफी निवासी मो. शादाब ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


स्वाट व पुलिस टीम ने बास्टा मार्ग स्थित कुरैशी फार्म हाउस से डकैती की योजना बना रहे अमरोहा जिले के मंडी धनौरा के मोहल्ला गांधी नगर निवासी आसिफ, मोहल्ला कटरा निवासी सलमान, बछरायूं थाने के मोहल्ला शेखजादगान निवासी जुनैद, चांदपुर के मोहल्ला मुफ्ती सराय निवासी फैसल, मोहल्ला चाहसंग निवासी कामरान, मोहल्ला सरायरफी निवासी शाहिद व अमन को लूटे गए 17700 रुपये, दो तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, दस कारतूस, चार चाकू, एक मोबाइल, एक बाइक व आधार कार्ड के साथ दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की गई तो आसिफ ने बताया कि सलामान, जुनैद ,फैसल, कामरान, शाहिद व आसिफ आपस में दोस्त हैं। उनका गैंग लूट चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। उन्हेें पता चला कि एयरटेल मनी ट्रांसर्फर की दुकान में खूब लेन-देन होता है। गैंग ने मिलकर लूट की योजना बनाई। 27 नवंबर को कामरान, फैसल व शाहिद ने पहले दुकान की रेकी की। गैंग ने मिलकर लूट की, जिसमें 36200 रुपये व मोबाइल मिला। आरोपियों ने लूट की रकम का आपस में बंटवारा कर लिया।


यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन: बाबा टिकैत जैसा नहीं दिख रहा जोश, पश्चिमी यूपी शांत, दिल्ली में गर्मा रही किसान सियासत

फैसल ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले शाहिद व अमन के साथ उसने हीमपुर थाने के गांव पीपलीजट के पास से एक बाइक लूटी थी। बाइक की नंबर प्लेट फेंक दी थी। एक माह पहले एक बाइक से बैग चोरी किया था। बैग व कागज जला दिए थे। आधार कार्ड का गलत प्रयोग करने के लिए अमन को दिया था। अन्य थाना क्षेत्रो मे भी गैंग ने कई घटना की हैं। गैंग डकैती डालने के इरादे से था तभी पुलिस ने दबोच लिया। एसपी ने बताया कि गैंग पर कई मुकदमे दर्ज हैं। गैंग को पंजीकृत करके गैंग के सदस्यों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed