फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seminary student commits suicide

मदरसे में छात्र ने की खुदकुशी

Sun, 15 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 15 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। गंज मार्ग पर झंडापुर में स्थित मदरसे में पढ़ने आए वेस्ट बंगाल के दस साल के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


शव निर्माणाधीन जीने के पास सरिये में लटका देख मदरसा प्रबंधक के होश उड़ गए गए। पुलिस ने छानबीन के बाद शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वेस्ट बंगाल के जिला उत्तर जिनाजुपर के थाना चकरिया पोस्ट गलिया के गांव जामरा निवासी अजीजुलरहमान का दस साल का पुत्र मुजाहिद आलम एक अगस्त को मदरसा जामियातुल कुरआन रंनिग बाई फुरकानिया एजूकेशन में पढ़ने के लिए आया था।
विज्ञापन


उसका कक्षा एक में दाखिला कराया गया। शनिवार को करीब आठ बजे मुजाहिद नहाने के लिए जा रहा था। मदरसे के उपप्रबंधक मुजाहिद फुरकान के मुुताबिक मदरसे के निर्माणाधीन जीने के पास पिलर से निकले सरियों में उसने गमछा बांधकर गले में फंदा डाल लिया और दीवार की साइड से लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदरसे के प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने छात्र का शव लटका देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई।
शहर कोतवाल अजय गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को उतरवाकर छानबीन की। शहर कोतवाल के मुताबिक छात्र ने खुदकशी की है। कारणों का पता नहीं चला है। हो सकता है पढ़ाई से बचने के लिए उसने खुदकशी की हो।


मुजाहिद फुरकान ने छात्र के खुदकशी करने की तहरीर दे दी है। छात्र के परिजनों को भी उन्होंने सब कुछ बता दिया है।

फ्लाइट से घर जाएगा शव
छात्र मुजाहिद का शव फ्लाइट से वेस्ट बंगाल उसके घर जाएगा। पुलिस के मुुताबिक मदरसा प्रबंधक ने जब छात्र के परिजनों को उसके खुदकशी करने का पता चला तो परिजनों ने कहा कि वह शव लेने आए तो कई दिन लग जाएंगे। वे ही शव को घर फ्लाइट से भिजवा दें।

छात्र का एक रिश्तेदार भी मदरसे में पढ़ता है। मदरसा प्रबंध समिति उसके जरिये ही शव को घर भिजवाने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed