महाराजा सुहेल देव की जयंती पर संगोष्ठियां आयोजित
नजीबाबाद। साहू जैन कालेज और राजा चरत सिंह इंटर कालेज में महाराजा सुहेल देव की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
साहू जैन कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मित्तल के नेतृत्व में एनएसएस छात्र इकाई के स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने गांव गढ़वाला स्थित शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमित कुमार की समाधि पर सफाई अभियान चलाया। पुष्प अर्पित कर उसके त्याग और बलिदान को नमन किया। एनएसएस प्रभारी डॉ. दीपक त्रिपाठी, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. मनीष गुप्ता ने वसंत पंचमी और डॉ. सुहेल देव जयंती से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को विद्यार्थियों के साथ शेयर किया। महाराजा सुहेल देव के व्यक्तित्व और कृतित्व संगोष्ठी में डॉ. एनपी सिंह, डॉ. कुसुम कुसवाहा, डॉ. शुभा माहेश्वारी, डॉ. गौतम बनर्जी, डॉ. जैगम हुसैन, डॉ. अरुण देव, डॉ. रीना, डॉ. गुरप्रीत सिंह, डॉ. परमिल कुमार, डॉ. पीपी विश्वकर्मा, डॉ. हरविंदर सिंह, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. बलराम सिंह सहित अनेक शिक्षकों ने भाग लिया। राजा चरत सिंह इंटर कालेज साहनपुर के प्रधानाचार्य सुरेश पाल सिंह ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। संगोष्ठी के बाद रैली निकाली गई। शिक्षकों ने गढ़वाला निवासी शहीद लेफ्टिनेंट अमित कुमार के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रधानाचार्य सुरेश पाल सिंह, राजेश कुमार, रामबली, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप सिंह, अरविंद सिंह, अर्जुन कुमार, ज्योति शर्मा, शाहना परवीन, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

नजीबाबाद के साहू जैन कॉलेज में सुहेल देव जयंती कार्यक्रम में बोलते प्राचार्य एके मित्तल।- फोटो : NAZIBABAD