फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seed store shop raided, case registered

बीज भंडार की दुकान पर छापा, मुकदमा दर्ज

Sun, 06 Feb 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Seed store shop raided, case registered
बीज भंडार की दुकान पर छापा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव जामुनवाला में जिला कृषि अधिकारी टीम के साथ एक खाद विक्रेता के यहां पर छापा मारकर अनाधिकृत रूप से इफ्को निर्मित यूरिया और अन्य रसायन का भंडारण पकड़ा है। गोदाम भी अवैध पाया गया। टीम ने विक्रेता पर मुकदमा दर्ज की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्यालय जिला कृषि अधिकारी ने रविवार को गांव जामुनवाला खाद भंडार का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिष्ठान पर मौजूद प्रदीप कुमार से उर्वरक एवं कीटनाशक के व्यवसाय से संबंधित अभिलेख मांगे गए, लेकिन अभिलेख नही दिखा पाए। इसके साथ ही नवनिर्मित मकान में गोदाम को उर्वरक प्राधिकार पत्र नियमानुसार दर्ज नहीं कराया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में विभिन्न प्रकार का उर्वरक पाया गया। विक्रेता द्वारा अवैध रूप से गोदाम स्थापित और अनाधिकृत रूप से इफ्को विनिर्मित यूरिया सहित अन्य उर्वरकों व कीटनाशकों का भंडारण तथा विक्रय एवं व्यवसाय करने को लेकर उर्वरक नियंत्रण संबंधित धाराओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया। इस मामले में गांव जामुनवाला निवासी कुलदीप कुमार ध्यानी पुत्र मनोहर लाल ध्यानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी सहित कनिष्ठ सहायक विमल सिंह व रजत चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed