फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Security will be tight on Eid, the district is divided into three super zones

Bijnor News: ईद पर कड़ी रहेगी सुरक्षा, जिले को तीन सुपर जोन में बांटा

Sun, 30 Mar 2025 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Security will be tight on Eid, the district is divided into three super zones

विज्ञापन
बिजनौर। ईद के त्योहार को लेकर पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जनपद में सेक्टर व्यवस्था लागू है। इस समय तीन सुपर जोन, छह जोन, 21 सेक्टर और 125 सेक्टर में बांटा गया है।
सीओ और मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि 15 क्यूआरटी और डेढ़ कंपनी पीएसी ईद को लेकर तैनात की गई है। करीब चार हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। नमाज के दौरान ईदगाह पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। इस दौरान वीडियोग्राफी की जाएगी। संवेदनशील आबादी वाले क्षेत्र में पुलिस-पीएसी तैनात की गई है। एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने बताया कि जिलेभर में धर्मगुरुओं के साथ बैठकर कर बता दिया गया है कि बिना अनुमति के कोई भी धार्मिक आयोजन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्पष्ट कहा है कि ईदगाह के अंदर ही नमाज का अदा करें। बिजनौर के जामा मस्जिद और ईदगाह पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। रविवार के जिलेभर में पुलिस अधिकारियों ने मस्जिदों और ईदगाह स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा। रविवार शाम को पुलिस अधिकारियों ने फोर्स के साथ शहर और कस्बों में पैदल मार्च किया। एएसपी सिटी ने बिजनौर, एएसपी देहात विनय कुमार ने चांदपुर में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed