फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Second incident in eight months, security arrangements marginalized due to tiger becoming active

Bijnor News: आठ महीने में दूसरी घटना, बाघ के सक्रिय होने से सुरक्षा इंतजाम हाशिए पर

Sun, 30 Mar 2025 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Second incident in eight months, security arrangements marginalized due to tiger becoming active

विज्ञापन
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज में आबादी में बाघ ने आठ महीने में दूसरी घटना को अंजाम दे दिया। आबादी क्षेत्र में बाघ को नियंत्रित करने के वन विभाग के दावे हाशिए पर नजर आते हैं।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में वन्यजीवों की सुरक्षा और आबादी में वन्यजीवों से आम नागरिकों की सुरक्षा में वन विभाग व प्रशासन का नजरिया सकारात्मक नहीं है। 31 जुलाई को केंद्रीय काॅलोनी में टीना (22) को उसके घर में ही बाघ ने उस समय अपना शिकार बना लिया था, जब वह रात्रि भोजन के बाद बर्तन धो रही थी। उसके बाद 30 मार्च को कालागढ़ में लकड़घाट क्षेत्र के अंतर्गत हाथीशाला के निकट मानव खोपड़ी के कंकाल के मिलने पर लोगों में एक बार फिर से बाघ की दहशत पैदा हो गई है।
विज्ञापन

संजय नगर निवासी चमनलाल गुप्ता के चाचा भारत सिंह को बाघ के खाने की आशंका पैदा हो गई है। आठ महीनों में बाघ के नियंत्रण के लिए गश्ती दलों की सतर्कता, ड्रोन से गश्त, पुलिस पेट्रोलिंग, सीसीटीवी कैमरा आदि सभी कुछ असफल नजर आते हैं। नई काॅलोनी, केन्द्रीय काॅलोनी, सुरक्षा बैरियर संख्या 02/06 से रामगंगा बांध व सैडिल बांध तक बाघ व गुलदार का विचरण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आवासों के ध्वस्तीकरण पैदा हुई समस्या

केंद्रीय काॅलोनी व नई काॅलोनी में खाली पड़े आवासों के ध्वस्तीकरण से वन्यजीव आबादी की ओर बढ़ रहे हैं। मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं जनपद बिजनौर की उत्तरी सीमा पर बसे इस्लामनगर पंचायत के ग्रामीण क्षेत्र भी वन्यजीवों के निशाने पर नजर आते हैं। यहां जीवन खतरे से बचा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed