{"_id":"61e459a96874a079c01d3e75","slug":"search-continues-for-the-accused-named-murderer-bijnor-news-mrt5736513184","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामजद हत्यारोपी युवक की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामजद हत्यारोपी युवक की तलाश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामजद हत्यारोपी युवक की तलाश जारी
बिजनौर। हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली बीएएमएस की छात्रा के केस में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। छात्रा के परिजनों ने बीएड के छात्र के खिलाफ ही आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर छेड़छाड़ और तंग करने का आरोप है।
बिजनौर के शास्त्री चौक के पास मधुबन हॉस्टल में रहने वाली बीएएमएस की छात्रा ने तीन जनवरी की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। छात्रा के परिजनों की ओर से चांदपुर की वैदिक कॉलोनी सरगम सिनेमा निवासी अमन त्यागी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। बताया गया कि अमन त्यागी विवेक कॉलेज मेें ही बीएड का छात्र है। आरोप है कि अमन त्यागी पिछले तीन माह से छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था। छेड़खानी की वजह से छात्रा काफी परेशान थी। तंग होकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आरोपी अमन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल राधेश्याम ने बताया कि आरोपी युवक छात्रा को परेशान करता था। जिसके चलते छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। आरोपी की तलाश की जा रही है।