फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Search continues for absconding accused in Steno's kidnapping

स्टेनो के अपहरण में फरार आरोपियों की तलाश जारी

Fri, 08 Jul 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Search continues for absconding accused in Steno's kidnapping
स्टेनो के अपहरण में फरार आरोपियों की तलाश जारी
विज्ञापन

बिजनौर। शादी तय हुई, रिश्ता हुआ। दहेज में बोलेरो गाड़ी और चार लाख नकद भी दे दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी प्रियंका की बरात नहीं आ सकी। डोली से ससुराल जाने के बजाय प्रियंका को जेल जाना पड़ गया। दरअसल, बात बिगड़ी और रिश्ता टूटा तो प्रियंका के भाई ने अपने दोस्तों के संग मिलकर स्टेनो का अपहरण कर डाला। जबरन शादी कराने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने दुल्हन बनने का सपना देख रही प्रियंका समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। लड़की का भाई अभी फरार है। फरार चल रहे तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी। स्टेनो को सुरक्षा प्रदान कर दी गई है।
शुक्रवार को पुलिस ने फरार चल रहे लड़की के भाई सचिन, रणवीर और कपिल की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। हालांकि ये तीनों आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। बता दें कि चांदपुर सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय में तैनात स्टेनो अंकुर का बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे कार सवार लोगों ने तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया था। आरोपी उसे कार में डालकर नजीबाबाद ले गए। जहां एक जगह पर स्टेनो की शादी नूरपुर के गांव मंडौरा की रहने वाली प्रियंका से कराने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्टेनो अंकुर को बरामद कर लिया। मौके से प्रियंका, अंकुल और सुमित को पकड़ लिया गया, जबकि प्रियंका का भाई सचिन और अन्य दो आरोपी भाग निकले थे। प्रियंका शादी का जोड़ा भी लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन

बताया गया कि जुलाई 2021 में अमरोहा जिले के गांव कड़ापुर निवासी अंकुर कुमार और प्रियंका के रिश्ते की बात चली थी। 14 अप्रैल 2021 को रिश्ता हुआ। रिश्ते में बोलेरो गाड़ी और चार लाख नकद दिए गए थे। मई 2021 में शादी होना तय हुआ था, लेकिन इसी बीच स्टेनो अंकुर की मां की मौत हो जाने की वजह से शादी टल गई। वहीं स्टेनो और प्रियंका के बीच फोन पर बाते होने लगी। फोन पर हो दोनों के बीच बात बिगड़ती चली गई। बाद में स्टेनो ने शादी करने से मना कर दिया। दोनों पक्षों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई। शुरुआत में दहेज में दिया सामान लौटाने की बात हुई लेकिन लड़की पक्ष ने सामान वापस नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इसी बीच 25 मार्च 2022 को भी शादी करने की तारीख तय की गई थी। दोनों ही तारीखों में शादी नहीं हो सकी। एएसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि दो बार शादी की तारीख तय हुई थी, शादी के कार्ड भी छप गए थे। लड़के पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया था। अब अपहरण कर जबरन शादी कराई जा रही थी। मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed