फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seal limits, banks open in non-sealed area

लॉक डाउन के चलते बैरिकेटिंग सीमा क्षेत्र के बैंक बंद, बाहरी क्षेत्र में स्थित एसबीआई में कम स्टाफ के बावजूद ग्रहकों की सेवा मे ज

Mon, 04 May 2020 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Seal limits, banks open in non-sealed area
चांदपुर। कोरोना संक्रमित के बढ़ते केस के चलते प्रशासन ने नगर क्षेत्र में आने वाली सभी सीमाएं सील कर दी। सील क्षेत्र में आने वाले बैंक बंद रहे। सीज क्षेत्र के बाहर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की स्याऊ शाखा में लॉकडाउन के चलते पहुंचे कम स्टाफ ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन

बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन ने रविवार को नगर क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों को सील कर दिया था। चांदपुर में कोरोना संक्रमण के छह केस हो गए हैं। इनमें एक कानपुर में आए पॉजिटिव जमाती शामिल है और दो कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके चलते प्रशासन ने चांदपुर बस्ती में जाने वाली सभी सीमाएं बंद करा दी थी। सोमवार को सीमा क्षेत्र में आने वाले बैंक बंद रहे। सीमा क्षेत्र के बाहर आने वाले आंबेडकर चौक पर स्थित ओबीसी बैंक, गांव स्याऊ स्थित एसबीआई आदि की शाखाएं खुली रही। एसबीआई स्याऊ के प्रबंधक राजेश गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन के चलते सील क्षेत्रों में रह रहे कर्मी न आने से बैंक में स्टाफ कम रहा। उसके बावजूद कर्मयोद्घा बने बैंक कर्मचारी ग्राहकों की सेवा में जुटे रहे। नगरपालिका कर्मचारियों ने एसबीआई स्याऊ की शाखा व एटीएम परिसर को कीटनाशक दवाई का छिड़काव कर सैनिटाइज किया।

चांदपुर में बिजनौर बाईपास रोड पर लॉक डाउन के चलते पसरा सन्नाटा।

चांदपुर में बिजनौर बाईपास रोड पर लॉक डाउन के चलते पसरा सन्नाटा।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed