फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SE gave instructions to make the roads pothole free

एसई ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश

Sun, 12 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
SE gave instructions to make the roads pothole free
एसई ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

कालागढ़। पूर्वी गंगा मुरादाबाद के मुख्य अभियंता ने रामगंगा बांध परियोजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़कों के पुनरुद्धार पर संतोष जता कर सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए।
पूर्वी गंगा मुरादाबाद के मुख्य अभियंता राजपाल सिंह ने कालागढ़ रामगंगा बांध परियोजना के रामगंगा बांध सैंडल बांध एवं परियोजना की आवासीय कॉलोनी का निरीक्षण कर सड़कों के पुनरुद्धार पर संतोष जताया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को अन्य सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने रामगंगा भवन में कहा कि परियोजना का रख रखाव सही पाया गया है। उत्तराखंड जल विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के अधिकारियों से जल विद्युत उत्पादन के बारे में जानकारी हासिल की। सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता पर विचार विमर्श किया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार, अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी, जल विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक विमल कुमार व स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जनसमस्याओं को लेकर मिला भाजपा का दल
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य अभियंता से रामगंगा भवन में मिला। अवगत कराया कि कर्मचारियों की आवासीय कॉलोनी तक पूर्व के समान रोडवेज एवं धामपुर, काशीपुर, नगीना से आने वाली प्राइवेट बसें नहीं आ पा रही हैं। बसों को नई कॉलोनी तक संचालित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को देने की मांग की। मुख्य अभियंता ने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार सैनी, मंत्री प्रतिनिधि शंकर सिंघल, रामकुमार, शैलेंद्र प्रताप सिंह राठौर, सत्तार अहमद, कार्तिक सिंघल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed