फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SDM inspected the school, found it locked

एसडीएम ने स्कूल का किया निरीक्षण, ताला लगा मिला

Sat, 23 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected the school, found it locked
एसडीएम ने स्कूल का किया निरीक्षण, ताला लगा मिला
विज्ञापन

नजीबाबाद। बेसिक स्कूलों के निरीक्षण में के दौरान नगर क्षेत्र में स्थित वाहिदनगर समग्र स्कूल में एसडीएम मनोज कुमार सिंह को ताला लटका मिला। बीएसए ने स्कूल पहुंचकर स्टाफ की जमकर क्लास ली।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को प्रात: आठ बजे से नौ बजे तक बेसिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। नगर क्षेत्र में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय (समग्र स्कूल) में प्रात: आठ बजे एसडीएम को ताला लटका मिला। एसडीएम ने डीएम उमेश मिश्र को जानकारी दी। डीएम के निर्देश पर लगभग 11 बजे पहुंचे बीएसए जयकरण यादव ने मुख्य अध्यापक मो.राहत, शिक्षिका साक्षी गुप्ता, शिक्षामित्र प्रीति चौहान की जमकर क्लास ली।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने परिषदीय स्कूलों संतोमालन, मुनीरगंज, मुगलूशाह, राहूखेड़ी, जलालाबाद द्वितीय, लालूवाला का भी निरीक्षण किया। विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता परखी और स्कूलों में आयोजित स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नामांकन मेलों की जानकारी की। बीएसए ने नजीबाबाद, किरतपुर क्षेत्र के स्कूलों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed