फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Scorpio collided with tractor-trolley, three including two brothers died

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कॉपियो, दो भाइयों सहित तीन की मौत

Tue, 05 Apr 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Scorpio collided with tractor-trolley, three including two brothers died
बिजनौर : नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर मार्ग दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : NAZIBABAD
ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कार्पियो, दो भाइयों सहित तीन की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। नजीबाबाद हाईवे पर स्कॉर्पियो कार आगे जा रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार दो भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसे की वजह स्कार्पियो चालक को आई नींद की झपकी को बताया जा रहा है।
कार सवार लोग बलरामपुर के रहने वाले थे और हरिद्वार एक परिचित की तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे। हादसा सोमवार तड़के छह बजे नेशनल हाईवे 74 पर नजीबाबाद-कोतवाली के गांव जगदीशपुर उर्फ बाजोपुर के पास हुआ। शुभांकर पाल (25) निवासी देवी पाटन तुलसीपुर जिला बलरामपुर और कार चालक जावेद उर्फ अब्बू बेग (45) की मौके पर ही मौत हो गई। शुभांकर पाल के बड़े भाई राहुल ने उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इनकी मां कुसुम पाल (65) को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कार के चालक को लगी झपकी और चली गई तीन जान
नजीबाबाद। बलरामपुर से हरिद्वार तेरहवीं के लिए जा रहे दो वाहनों में सवार पाल परिवार और उनके संबंधी हरिद्वार जा रहे थे। दोनों वाहनों में कुछ फासला था। राहुल पाल का परिवार जिस स्कॉर्पियो कार में सवार था वह पीछे थी। नजीबाबाद से लगभग पांच किलोमीटर पहले स्कॉर्पियो कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में कैसे टक्कर हुई यह रहस्य बना हुआ है। बताया जाता है कि दोनों वाहन एक ही दिशा में चल रहे थे और ट्रैक्टर-ट्रॉली आगे थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कॉर्पियो कार इतनी तेजी से ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कि स्कॉर्पियो कार के परखच्चे उड़ गए और चालक सहित दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने कुछ ही समय बाद दम तोड़ दिया। अनुमान है कि ट्रैक्टर चालक अथवा कार चालक किसी एक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया।

बिजनौर : नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर टकराई स्कॉर्पियो कार और ट्रेक्टर-ट्रॉली।

बिजनौर : नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर टकराई स्कॉर्पियो कार और ट्रेक्टर-ट्रॉली।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed