फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Schools will undergo a security test, and every flaw will be examined.

Bijnor News: स्कूलों की सुरक्षा का होगा ‘सिक्योरिटी टेस्ट’, हर कमी जांची परखी जाएगी

Sun, 09 Aug 2026 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Schools will undergo a security test, and every flaw will be examined.
बिजनौर। जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए जल्द ही व्यापक स्कूल सुरक्षा ऑडिट एवं रिस्क असेसमेंट अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और बेहतर शिक्षण केंद्र बनाना है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित संस्था के प्रशिक्षित विशेषज्ञ विद्यालयों का सुरक्षा ऑडिट एवं जोखिम मूल्यांकन करेंगे। इस दौरान भवन की संरचनात्मक सुरक्षा, अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता, आपदा प्रबंधन, बाल सुरक्षा, बाउंड्रीवाल, आपातकालीन निकास और प्राथमिक उपचार किट समेत विभिन्न सुरक्षा मानकों की विस्तृत जांच की जाएगी। ऑडिट के बाद प्रत्येक विद्यालय की सुरक्षा रिपोर्ट तैयार की जाएगी। चिह्नित कमियों के आधार पर सुधारात्मक कार्ययोजना बनाकर उसका समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को ऑडिट टीम को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएंगे। प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय प्रबंधन समितियां भी अभियान में सक्रिय सहयोग करेंगी। बीएसए सचिन कसाना ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडिट प्रक्रिया पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरी कराकर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाएंगे, ताकि प्रत्येक विद्यालय विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं आदर्श शिक्षण वातावरण उपलब्ध करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed