फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Schools will open from today after one and a half months

डेढ़ महीने बाद आज से खुलेंगे स्कूल

Wed, 16 Feb 2022 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Schools will open from today after one and a half months
डेढ़ महीने बाद आज से खुलेंगे स्कूल
विज्ञापन

बिजनौर। शासन के निर्देश पर अब स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होगी। डेढ़ महीना अवकाश के बाद आज से स्कूलों में विद्यार्थी पहुंचेंगे। शिक्षा विभाग ने इसके लिए शिक्षकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विद्यार्थियों और शिक्षकों को समय से स्कूल पहुंचने के लिए कहा गया है।
परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 31 दिसंबर 2021 से 14 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था। इसके बाद स्कूलों में कोरोना वायरस के चलते अवकाश कर दिया गया। तब से परिषदीय तथा निजी शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराया जा रहा था। लेकिन अब शासन ने कोरोना की रफ्तार धीमी होने पर स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ खोलने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बुधवार को स्कूलों में संत रविदास जयंती का अवकाश रहा। अब शुक्रवार से परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक तथा निजी शिक्षण संस्थाएं पूरी क्षमता के साथ खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने भी इसकी तैयारी कर ली है। शासन के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारियों ने शिक्षकों को स्कूलों में ऑफलाइन शिक्षण कार्य कराने को कहा है। मार्च के महीने में स्कूलों में बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं भी प्रस्तावित हैं। ऐसे में शिक्षकों के सामने बच्चों को कोर्स पूरा कराने की भी चुनौती होगी। बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम भी जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। शिक्षकों को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने को भी कहा गया है। बीएसए जय करण यादव ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही स्कूलों में शिक्षण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन पर रहेगी नजर
जिले में परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय पिछले डेढ़ महीने से बंद है। ऐसे में इन स्कूलों में शिक्षण कार्य के साथ ही स्कूलों की रसोई घरों पर भी पैनी नजर होगी। शासन के निर्देश पर स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाना है। भोजन मेन्यू के अनुसार ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed