{"_id":"620164860354c73d7052cf9f","slug":"schools-opened-but-few-students-reached-bijnor-news-mrt5761801193","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय खुले, लेकिन कम ही पहुंचे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय खुले, लेकिन कम ही पहुंचे विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालय खुले, लेकिन कम ही पहुंचे विद्यार्थी
बिजनौर। जिले के विद्यालय करीब सवा माह बाद सोमवार को पठन पाठन के लिए खोले गए। पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति नहीं के बराबर रही। जिले में छह दिन बाद विधानसभा चुनाव के लिए वोट पड़ेंगे। प्रशासन ने 141 विद्यालयों को पुलिस बलों के ठहरने के लिए अधिग्रहीत किया है। इनमें 32 यूपी बोर्ड के विद्यालय हैं।
शिक्षण संस्था कोरोना के कारण जनवरी से बंद हैं। विद्यालय कोरोना की स्थिति में सुधार होने के बाद सात फरवरी सोमवार से खुल गए हैं। पहले दिन विद्यालयों में विद्यार्थी नाम मात्र को ही आए। शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में जरूर 10-20 विद्यार्थी दिखाई पड़े। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में दो चार विद्यार्थी ही आए। विद्यालयों में शिक्षक लगातार आ रहे हैं। प्रधानाचार्यों के अनुसार शिक्षक टाइम टेबल के अनुसार कक्षाओं में पढ़ाने गए। शिक्षक कक्षाओं में विद्यार्थियों के आने की प्रतीक्षा करते रहे। शिक्षक अभिभावकों को मोबाइल फोन से विद्यालय खुलने की जानकारी दे रहे हैं। आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर के अंग्रेजी प्रवक्ता गयूर आसिफ ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बनाए गए विद्यार्थियों के ग्रुप में मैसेज डाले जा रहे हैं।
जिले में दूसरे राउंड में 14 फरवरी को विधानसभा के लिए वोट पड़ेंगे। चुनाव के लिए 106 कंपनी पीएसी तैनात है। एक प्लाटून सीआरपीएफ की है। 12,853 पुलिस बल होमगार्ड तथा पीआरडी लगे हैं। चुनाव में फोर्स गैर जिलों से आती है। इसलिए फोर्स के ठहरने के लिए 141 डिग्री, टेक्निकल , यूपी बोर्ड, सीबीएसई के विद्यालय पांच फरवरी से अधिग्रहीत कर लिए गए हैं। इनमें यूपी बोर्ड के 32 विद्यालय हैं। फोर्स मतदान समाप्ति तक विद्यालयों में ही रहेगी।
विज्ञापन
विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण फरवरी
फरवरी में यूपी बोर्ड के विद्यालयों में परीक्षाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है। विद्यार्थियों के लिए फरवरी माह महत्वपूर्ण है। जिले में 387 यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालय हैं। जिनमें 50 हजार से अधिक विद्यार्थी हाईस्कूल व इंटर में पंजीकृत हैं। शैक्षिक कलेंडर के अनुसार फरवरी के तीसरे सप्ताह में हाईस्कूल व इंटर की प्री बोर्ड परीक्षा हैं। हाईस्कूल व इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा फरवरी के आखिरी सप्ताह में शुरू हो सकती हैं। डीआईओएस राजेश कुमार ने कहा कि विद्यालयों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए जा चुके हैं।