{"_id":"60524e8c8ebc3e59281aca20","slug":"schools-did-not-send-internal-assessment-marks-bijnor-news-mrt530428539","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों ने नहीं भेजे आंतरिक मूल्यांकन के अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों ने नहीं भेजे आंतरिक मूल्यांकन के अंक
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के 200 से अधिक विद्यालयों ने यूपी बोर्ड आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा के अंक परिषद कार्यालय को नहीं भेजे हैं। इस कारण हजारों परीक्षार्थी का परीक्षाफल अटक सकता है। बोर्ड को अंक भेजने के आखिरी तारीख 20 मार्च है। बोर्ड परीक्षा केंद्रों की समीक्षा बैठक 20 मार्च को जीजीआईसी बिजनौर में बुलाई गई है।
यूपी बोर्ड के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की आंतरिक मूल्यांकन की व्यवस्था है। जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 90 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा के अंक बोर्ड परीक्षा में जोड़े जाते हैं। छात्रों का पास फेल होना आंतरिक मूल्यांकन पर निर्भर रहता है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार जिले के करीब 200 विद्यालयों ने आंतरिक मूल्यांकन के विभिन्न विषयों के अंक परिषद दफ्तर को नहीं भेजे हैं।
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि परिषद को अंक भेजने की आखिरी तारीख 20 मार्च है। अंक नहीं भेजने के लिए प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। बताया कि बोर्ड की परीक्षा 24 अप्रैल से प्रस्तावित है। जिले में बोर्ड परीक्षा के 136 केंद्र बने हैं। परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक 20 मार्च को जीजीआईसी बिजनौर में सुबह 11 बजे होगी।