फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Scam in NRLM, report against two

एनआरएलएम में घोटाला, दो के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 11 Nov 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Scam in NRLM, report against two
एनआरएलएम में घोटाला, दो के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

बिजनौर। हल्दौर ब्लॉक में महिला स्वयं सहायता समूहों को होने वाले पोषण आहार वितरण में लाखों का घोटाला सामने आया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इन समूहों का गठन हुआ था। घोटाला मिलने पर दो ब्लॉक मिशन मैनेजर के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। दोनों की सेवा समाप्ति के लिए शासन को पत्र लिखा जा रहा है।
जिले के हर ब्लॉक में महिला स्वयं सहायता समूह गठित है। सीडीओ पूर्ण बोरा के अनुसार हल्दौर ब्लॉक में 69 महिला स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। स्वयं सहायता समूह आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण आहार आवंटित करते हैं। जो गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों को वितरित होता है। सीडीओ के मुताबिक समूहों के कार्य की निगरानी के लिए ब्लॉक मिशन मैनेजर नियुक्त हैं। हल्दौर ब्लॉक में दो ब्लॉक मैनेजर कार्यरत हैं। ग्रामीणों से आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण आहार वितरण आदि में अनियमितताओं की शिकायत मिल रही थी। जिस पर 44 समूहों की जांच कराई गई है।
विज्ञापन

छह लाख का घोटाला, बढ़ सकती है धनराशि
सीडीओ पूर्ण बोरा ने बताया कि हल्दौर ब्लॉक के 44 समूहों की जांच में पोषण आहार वितरण एवं शासन से मिले पैसे में प्रथम दृष्टया छह लाख की गड़बड़ी सामने आई है। 25 समूहों की जांच चल रही है। घपले की धनराशि बढ़ सकती है। सीडीओ के अनुसार घोटाले के आरोप में दोनों ब्लॉक मिशन मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed