{"_id":"61083b318ebc3e8419594d4f","slug":"sawan-cut-130-kg-cake-on-his-birthday-dhampur-news-mrt5501853174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्ती के पल: हाथीशाला में जन्मदिन का जश्न, सावन ने तीसरे बर्थडे पर काटा 130 किलो का केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्ती के पल: हाथीशाला में जन्मदिन का जश्न, सावन ने तीसरे बर्थडे पर काटा 130 किलो का केक
Tue, 03 Aug 2021 08:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 08:39 AM IST
सार
जन्मदिन पर श्रमिक सूबेदार अली के नेतृत्व में वन कर्मियों व महावतों ने 130 किलो का केक बनाया। सावन व उसकी मौसी गंगा को सजाया गया।
विज्ञापन
बिजनौर : कालागढ़ हाथीशाला में हाथियों के साथ भ्रमण करता सावन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में कालागढ़ की हाथीशाला में हाथी के बच्चे सावन का तीसरा जन्मदिन 130 किलो का केक काटकर मनाया गया। जन्मदिन पर श्रमिक सूबेदार अली के नेतृत्व में वन कर्मियों व महावतों ने 130 किलो का केक बनाया। सावन व उसकी मौसी गंगा को सजाया गया। इस मौके पर वन विभाग के हाथी कपिला व गजराज ने केक की दावत उड़ाई।
विज्ञापन
वहीं केक काटने के दौरान कार्बेट टाइगर रिजर्व की उपनिदेशक कल्याणी, कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन सिंह खाती, वनक्षेत्रा अधिकारी झिरना रेंज की संचिता वर्मा, कालागढ़ के आरके भट्ट, विकास रावत, हाथीशाला प्रभारी शादाब आलम व स्थानीय वन अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मां कंचनजंबा की रही गैर मौजूदगी
कार्बेट टाइगर रिजर्व के लिए कर्नाटक राज्य से नौ हाथी कालागढ़ की हाथीशाला में लाए गए थे। सभी को वनों में सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। वर्तमान में हाथीशाला में चार ही हाथी मौजूद हैं। सावन के तीसरे जन्मदिन के मौके पर उसकी मां कंचनजंबा मौजूद नहीं रही। इस बारे में हाथीशाला प्रभारी शादाब आलम ने बताया कि उसकी मां झिरना रेज में प्रशिक्षण पर गई हुई हैं।
विज्ञापन
जन्मदिन पर सजकर घूमे हाथी
हाथीशाला में सावन के जन्मदिन पर अन्य हाथियों को भी खूबसूरत तरीके से सजाया गया। अपने महावतों के साथ चारों हाथी हाथीशाल में अपनी मदमस्त चाल से भ्रमण करते रहे। वहां मौजूद वन विभाग के पारिवारिक सदस्यों के अलावा बच्चों ने खूब मौजमस्ती की। सावन को गुड़ व केले खिलाए।