फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Saved husband's life by donating kidney

किडनी दान कर बचाई पति की जान

Sun, 14 Feb 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Saved husband's life by donating kidney
किडनी दान कर बचाई पति की जान
विज्ञापन

बरूकी। वैलेंटाइन डे पर अपने प्रिय को उपहार देने की परंपरा है। क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पति को वैलेंटाइन डे से पूर्व अपनी किडनी दान कर पति के जीवन की रक्षा की। भारतीय संस्कृति में यदि पति पर समस्या आती है तो पत्नी सावित्री बनकर मौत से भी लड़ जाती है। पौराणिक काल से इस प्रकार की कथाएं भारतवर्ष में सुनने को मिलती है।

थाना क्षेत्र कोतवाली देहात के ग्राम राजोपुर सादात निवासी राहुल पुत्र राधेश्याम की किडनी खराब हो गई। कुछ दिन राहुल को डायलिसिस पर रखना पड़ा। डॉक्टरों ने जवाब दे दिया कि बगैर किडनी के जीवन नहीं चल पाएगा। ऐसे समय में राहुल की पत्नी रिंकी ने अपनी किडनी देने का फैसला किया। राहुल के इलाज के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम चली और धन एकत्र हो गया। गत पांच फरवरी को राहुल का जौली ग्रांट में सफल ऑपरेशन हुआ। रिंकी और राहुल दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed