फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Saturday was the hottest day of this season

Bijnor News: शनिवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन

Sat, 04 May 2024 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Saturday was the hottest day of this season
-तापमान में वृद्धि होने से गर्मी से परेशान रहे लोग
विज्ञापन

-38.4 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
-19.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंच गया। तापमान में वृद्धि होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। पूरे दिन लोगों का पसीना छूटता रहा। साथ ही गर्म हवाओं से लोगों का हाल बेहाल रहा।

मई के पहले सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रोजाना बढ़ रहे तापमान से लोगों को गर्मी सता रही है। दोपहर में अधिक गर्मी होने पर सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम रही। गर्मी से बचने के लिए लोग कपड़े से चेहरा ढककर घरों से बाहर निकले। बाइक, स्कूटी पर गर्म हवा ने लोगों के चेहरा लाल कर दिया।
विज्ञापन

सुबह और शाम बाजारों में अधिक भीड़ रही, जबकि दोपहर में सड़के खाली नजर आई। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि गर्म हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी तापमान में और बढ़ोतरी होगी। गर्म हवा चलने से भी लोग परेशान रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
28 अप्रैल- 35.2- 17.2
29 अप्रैल- 35.8- 16.4
30 अप्रैल- 36.2- 18
एक मई- 32.8- 16
दो मई- 34.6- 15.2
तीन मई- 35- 16.2
चार मई- 38.4- 19.7
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed